बॉलीवुड

Sonam Kapoor Baby: दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बने नाना, सोनम कपूर ने दिया बच्चे को जन्म, दी जा रही बधाइयां

Sonam Kapoor Baby: दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बने नाना, सोनम कपूर ने दिया बच्चे को जन्म, दी जा रही बधाइयां
x
Sonam Kapoor Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक बच्चे को जन्म दिया है और उनके पिता व दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर नाना बन गए है।

Sonam Kapoor Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया है और उनके पिता व दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) नाना बन गए है। सोनम ने मुबंई के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी। सोनम ने मार्च में प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। वे हाल ही में कजिन अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ कॉफी विद करण शो में नजर आई थीं।

बिजनेस मैन से हुई थी शादी

दरअसल सोनम कपूर की मई 2018 में बिजनेस मैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ शादी हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स समेत सोनम के फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। इस साल के शुरुआत में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जानकारी के तहत शादी के बाद से सोनम अपने पति आनंद के साथ लंदन में रह रही थी, जबकि कुछ समय पूर्व वे मुबंई आ गई थी।

कपूर परिवार में खुशियां

बच्चे के जन्म से कपूर परिवार में खुशियां छा गई है। एक्ट्रेस नीतू कपूर सहित सभी ने बच्चे के जन्म पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बच्चे के होने की जानकारी दी है। तो वहीं सोनम और उनके पति ने भी एक पोस्ट जारी करके अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ सहित सभी के लिए धन्यवाद किया है।

Next Story