बॉलीवुड

Singer Rahul Jain Rape Case: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर राहुल जैन पर लगा दुष्कर्म का आरोप, FIR हुई दर्ज

Singer Rahul Jain Rape Case: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर राहुल जैन पर लगा दुष्कर्म का आरोप, FIR हुई दर्ज
x
Singer Rahul Jain Rape Case, Singer Rahul Jain: सिंगर-कपोंजर राहुल जैन पर एक कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने बलात्कार का आरोप लगाया है। सिंगर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। राहुल जैन पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट महिला का रेप करने का आरोप लगा है।

Singer Rahul Jain Rape Case, Singer Rahul Jain: सिंगर-कपोंजर राहुल जैन पर एक कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने बलात्कार का आरोप लगाया है। सिंगर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। राहुल जैन पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट महिला का रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने सिंगर पर आरोप लगाया है कि राहुल ने उन्हें अपने मुंबई के फ्लैट पर बुलाकर उनके साथ रेप किया है।

महिला ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत कराते हुए अपने बयान दर्ज कराते हुए कहा, राहुल ने उनसे सोशल मीडिया पर संपर्क किया और उसके काम की खूब तारीफ की थी। इसके बाद राहुल ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही राहुल ने उन्हें ये भरोसा भी दिलाया कि वो उन्हें अपना पर्सनल कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट रखेंगे। पूरे मामले पर महिला ने आगे कहा कि -जब उन्होंने विरोध किया तो राहुल जैन ने उनके साथ मारपीट की और सबूत मिटाने की भी कोशिश की।



महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो राहुल जैन ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। पुलिस ने राहुल जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रिपोर्ट की मानें तो पुलिस आधिकारी ने बताया कि महिला 11 अगस्त को राहुल जैन के फ्लैट पर गई थी। उसने उसे अपना सामान दिखाने के बहाने अपने साथ बेडरूम में चलने को कहा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें, पीडित महिला फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के रूम में काम करती है।

Next Story