बॉलीवुड

Happy Birthday Sherlyn Chopra: विवादित बयानों और बोल्ड अदाओ के चलते लाइमलाइट में रहीं शर्लिन, जानिए कैसे हुई करियर की शुरुआत

Happy Birthday Sherlyn Chopra: विवादित बयानों और बोल्ड अदाओ के चलते लाइमलाइट में रहीं शर्लिन, जानिए कैसे हुई करियर की शुरुआत
x
आज शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) अपना 38वा जन्मदिन मन रहीं हैं।

Happy Birthday Sherlyn Chopra: आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का बर्थडे है। शर्लिन अपन 38वा जन्मदिन मना रहीं हैं (Sherlyn Chopra age)। शर्लिन का जन्म 11 फरवरी 1984 को हैदराबाद में हुआ था। शर्लिन को बॉलीवुड में उनकी बोल्ड अदाओ के कारण जाना जाता है। शर्लिन अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहीं है। शर्लिन के कई बयान इतने विवादित रहे हैं कि उनसे पूरे देश में तहलका मच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शर्लिन चोपड़ा के असली नाम 'मोना चोपड़ा' है।

न्यूड फोटोशूट ने मचाई सनसनी


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शर्लिन पहली बार उस समय चर्चा में आई जब उन्होंने प्लेबॉय मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। शर्लिन पहली महिला थीं जिहोने प्लेबॉय मैगज़ीन के लिए न्यूड पोज दिया था। प्लेबॉय मैगज़ीन को न्यूड पोज़ देने के चलते शर्लिन रातो रात चर्चा का केंद्र बन गयीं थी। इस दौरान शर्लिन ने एक बयान दिया था की बॉलीवुड ने उन्हें एडल्ट सीन देने पर मजबूर किया। जिसने सनसनी मचा दी थी।

ऐसे की बॉलीवुड में एंट्री


शर्लिन मिस आंध्र प्रदेश भी रह चुकी हैं। शर्लिन ने साल 2002 में वेंडी मब्बू नाम की तेलुगु फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने 2005 में अक्षय कुमार की फिल्म 'दोस्ती' से बॉलीवुड अपना डेब्यू किया था। बता दें की शर्लिन तमिल, तेलुगु और हिंदी के अलावा वे अंग्रेजी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। शर्लिन बीपर नाम की हॉलीवुड मूवी में भी नजर आई चुंकीं है। उन्होंने एम टीवी के शो 'Splitsvilla' को भी उन्होंने होस्ट किया है।

बोल्ड सीन से कोई प्रॉब्लम नहीं


शर्लिन ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि 'जब भी मैं पॉर्नोग्राफी के बारे में बात करती हूं तो मुझे ट्रोल किया जाता है। मैंने 2012 में प्लेबॉय के लिए फोटोशूट करवाया था और ये सच है कि मुझे बोल्ड कंटेंट से कोई समस्या नहीं थी।


Next Story