
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Shamshera Trailer...
Shamshera Trailer Review: कैसा रहा रणबीर कपूर- संजय दत्त की शमशेरा का ट्रेलर, पढ़ें रिव्यू

Shamshera Trailer Released
Shamshera Trailer Review in Hindi: दो दिन पहले ही शमशेरा का टीजर रिलीज हुआ था. जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. इसके बाद आज शुक्रवार को 12:30 बजे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म शमशेरा का ट्रेलर (Shamshera Trailer) भी रिलीज कर दिया गया है, जो इंटरनेट में धूम मचा रहा है.
शमशेरा ट्रेलर का रिव्यू
रणबीर कपूर और संजय दत्त की जोड़ी सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 24 जून को शमशेरा का आधिकारिक ट्रेलर YRF ने रिलीज किया है. ट्रेलर की शुरआत बेहद ख़ास रही है. इसमें शमशेरा का परिचय दिया गया है. यह कहानी है उसकी जो कहता था गुलामी किसी की अच्छी नहीं होती और आजादी तुम्हे कोई देता नहीं. आजादी छीननी पड़ती है. इसके बाद डकैतों की फ़ौज के साथ शमशेरा यानि रणबीर कपूर की धाँसू एंट्री होती है. शमशेरा की डकैती के चर्चे पूरे इलाके में रहते हैं.
शमशेरा की डकैती का शिकार हुए लोग दरोगा शुद्ध सिंह यानि संजय दत्त के पास पहुँचते हैं. शुद्ध सिंह अंगेजों के राज में पुलिस के दरोगा रहते हैं. और शुरू होती है शमशेरा और दरोगा के बीच कांटे की टक्कर. ट्रेलर में वाणी कपूर की अदाकारी भी काबिलेतारीफ लग रही है. वहीं संजय और रणबीर की ये जोड़ी बड़े परदे में धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार है.
कुल मिलाकर करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन के साथ, कॉमेडी भी मिलेगी. संजय दत्त अपने अलग अलग लुक अंदाज के रूप में वैसे भी सुर्खियां बटोरते हैं, इस फिल्म में भी संजय दत्त अपने किरदार में काफी जंच रहे हैं. उन्होंने शुद्ध सिंह दरोगा का किरदार निभाया है, जिसमें लम्बी छोटी और माथे पर चन्दन लगाए हुए रहते हैं. वहीं लम्बे बालों में रणबीर अपने डकैत वाले लुक को अच्छा टच दे रहें हैं. रणबीर कपूर अपने किरदार में ढलना बाखूबी जानते हैं. इसलिए उनकी कला पर किसी भी तरह का संदेह नहीं किया जा सकता है. एक्शन तो अच्छे हैं ही साथ ही डायलॉग भी अच्छे हैं. फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
शमशेरा की कहानी
दरअसल, रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 1800 के दशक के शमशेरा नामक एक डकैत जनजाति की कहानी और ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता के लिए उनकी लड़ाई को बताता है. फिल्म का पहला पोस्टर मई 2018 में यश राज बैनर द्वारा लांच किया गया था. इसमें रणबीर कपूर ने शमशेरा का टिट्युलर किरदार निभाया है. जिसमें वे डबल रोल पर हैं. संजय दत्त को प्रतिपक्षी के रूप में लिया गया है जबकि वाणी कपूर बतौर एक्ट्रेस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इनके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय, त्रिधा चौधरी और पितोबश त्रिपाठी जैसे स्टारकास्ट शामिल हैं.
मूल रूप से शमशेरा को 20 दिसंबर 2019 को सिनेमा घरों रिलीज़ के लिए योजना बनाई गई थी, बाद में शमशेरा की रिलीज COVID-19 महामारी के कारण लगातार टलती गई. फिर इसे 25 जून 2021 तक के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था, लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण, रिलीज़ को 18 मार्च 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था, जो कि एक बार फिर से ओमिक्रॉन के कारण स्थगित हो गया था. अब यह 22 जुलाई को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयारी है.
Watch Shamshera 2022 Trailer Here
शमशेरा के बाद मेगाबजट फिल्म ब्रह्मास्त्र में होंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के पास बड़े प्रोजेक्ट हैं. शमशेरा के बाद रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ मेगाबजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मुख्य भूमिका में नजर आएँगे. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर और वीएफएक्स की काफी तारीफ़ हो रही है. यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




