
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Shamshera Trailer...
Shamshera Trailer Released: लॉन्च हुआ रणबीर कपूर और संजय दत्त की एक्शन फिल्म शमशेरा का ट्रेलर, यहां देखें...

Shamshera Trailer Released
Shamshera Trailer Released: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), वाणी कपूर (Vani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पीरियाडिक एक्शन फिल्म शमशेरा का ट्रेलर (Shamshera Trailer Released) लॉन्च हो चुका है. इसके ठीक पहले शमशेरा का टीजर लॉन्च हुआ था, जिसे देखने के बाद ट्रेलर और फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं. इस एक्शन पैक्ड फिल्म का निर्देशन करन मल्होत्रा ने किया है, जबकि फिल्म यश राज बैनर के तले बनी है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया में काफी तारीफ़ होने लगी है. फैंस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहें हैं, जबकि फिल्म क्रिटिक भी ट्रेलर की काफी तारीफ़ कर रहें हैं.
इंदौर में रिलीज़ हुआ शमशेरा ट्रेलर
रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ फिल्म के क्रू मेंबर शमशेरा के प्रमोशन और ट्रेलर रिलीज करने के लिए इंदौर पहुंचे हुए हैं. जहां उन्होंने शमशेरा का ट्रेलर रिलीज किया है. रणबीर कपूर को देखने के लिए प्रशंसको का हुजूम इंदौर में देखा जा रहा है.
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 1800 के दशक के शमशेरा नामक एक डकैत जनजाति की कहानी और ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता के लिए उनकी लड़ाई को बताता है. फिल्म का पहला पोस्टर मई 2018 में यश राज बैनर द्वारा लांच किया गया था. इसमें रणबीर कपूर ने शमशेरा का टिट्युलर किरदार निभाया है. जिसमें वे डबल रोल पर हैं. संजय दत्त को प्रतिपक्षी के रूप में लिया गया है जबकि वाणी कपूर बतौर एक्ट्रेस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इनके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय, त्रिधा चौधरी और पितोबश त्रिपाठी जैसे स्टारकास्ट शामिल हैं.
Watch Shamshera 2022 Trailer Here
मूल रूप से शमशेरा को 20 दिसंबर 2019 को सिनेमा घरों रिलीज़ के लिए योजना बनाई गई थी, बाद में शमशेरा की रिलीज COVID-19 महामारी के कारण लगातार टलती गई. फिर इसे 25 जून 2021 तक के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था, लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण, रिलीज़ को 18 मार्च 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था, जो कि एक बार फिर से ओमिक्रॉन के कारण स्थगित हो गया था. अब यह 22 जुलाई को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयारी है.
शमशेरा के बाद मेगाबजट फिल्म ब्रह्मास्त्र में होंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के पास बड़े प्रोजेक्ट हैं. शमशेरा के बाद रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ मेगाबजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मुख्य भूमिका में नजर आएँगे. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर और वीएफएक्स की काफी तारीफ़ हो रही है. यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




