
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Shahrukh Khan ने जवान...
Shahrukh Khan ने जवान के बाद पठान का भी पोस्टर हॉलीवुड की फिल्म से कॉपी कर लिया!

Shahrukh Khan Copied Pathaan Look From Hollywood Movie: शाहरुख़ खान ने 25 जून के दिन फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने की ख़ुशी में अपकमिंग फिल्म पठान का फर्स्ट लुक शेयर किया था. जहां बादशाह खान के फैंस को पठान का लुक काफी अच्छा लगा वहीं इसी के साथ शाहरुख़ पर पठान का लुक हॉलीवुड फिल्म पोस्टर से कॉपी करने के आरोप लगने लगे.
तथाकथित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान मतलब KRK ने SRK पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पठान का जो लुक शेयर किया है वो हॉलीवुड एक्टर इदरीस एल्बा की फिल्म बीस्ट फाइट फॉर फैमिली (Beast: Fight For The Family) का पोस्टर है. जिससे शाहरुख़ खान ने बड़ी बेशर्मी के साथ कॉपी कर लिया है.
शाहरुख़ ने पठान का लुक हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किया
Shahrukh copied Pathaan's look from Hollywood film: KRK ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- भाई जान शाहरुख़ खान, हथकड़ी सिर्फ एक हाथ में लगी है? और बन्दूक भी सही से पकड़नी आई है तो आपकी फिल्म में ऐसी ही होगी। मेरा सिम्पल सा सवाल है अगर डायरेक्टर और एक्टर के पास लॉजिक वाला पोस्टर टक्क बनाने का दिमाग नहीं है तो अच्छी फिल्म कैसे बना सकते हैं? 90 के दशक तक ठीक था कि कुछ भी दिखा दो अब ये सब नहीं चलने वाला।
Oh GOD! Copywood will never Sudhro! Poster Bhi Chori Ka. Poster Bhi original Nahi Bana Sakte! pic.twitter.com/7OWt7Ct9Qf
— KRK (@kamaalrkhan) June 25, 2022
KRK ने आगे लिखा - ओह गॉड! ये कॉपीवूड कभी नहीं सुधरेगा, पोस्टर भी चोरी कर लिया, ये लोग पोस्टर भी ओरिजिनल नहीं बना सकते।
पठान का पोस्टर किस हॉलीवुड फिल्म पोस्टर की कॉपी है
Pathaan's poster is a copy of which Hollywood movie poster: KRK सहित अन्य ट्विटर यूजर का कहना है कि शाहरुख़ खान ने हॉलीवुड स्टार Idris Elba की फिल्म Beast: Fight For The Family का पोस्टर कॉपी किया है। वैसे इसमें कोई संदेह नहीं है कि पठान और हॉलीवुड फिल्म दोनों का पोस्टर काफी मिलता-जुलता है। आपको बता दें कि Idris Elba की फिल्म Beast: Fight For The Family अभी रिलीज भी नहीं हुई है
इटली की फिल्म जवान में भी शाहरुख़ खान पर हॉलीवुड क्लासिक फिल्म के लीड का लुक कॉपी करने का आरोप लगा है. आरोप है कि शाहरुख़ खान ने The Dark Man फिल्म के मुख्य किरदार का लुक अपनी फिल्म जवान में कॉपी किया है.
जवान और द डार्कमैन के लुक को देखने के लिए यहां क्लिक करें




