बॉलीवुड के जरिए स्टार्स को बेशुमार, इज्जत और दौलत तो मिलती है।लेकिन कहीं ना कहीं इसके साथ ही उन्हें बदनामी भी मिलती है । कभी उनकी जिंदगी को लेकर निशाना साधा जाता है, तो कभी उनके अफेयर की कहानी बनाई जाती है। इस तरह के किससे बी टाउन में अक्सर अभिनेता या अभिनेत्री को लेकर सुनने को मिलते हैं तो चलिए आज हम बॉलीवुड के सितारे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की लव स्टोरी के बारे में जानते है।
जिसे जानकर आपको भी थोड़ा हैरानी होगी।एक वो भी दौर था। जब शाहिद कपूर बॉलीवुड में नए-नए थे । फिल्मों में काम के दौरान शाहिद के नाम के साथ कई अन्य अभिनेत्रियों के नाम भी जुड़े थे। करीना के अलावा शाहिद की जिंदगी में कभी जानी मानी टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) का नाम जोड़ा गया था।वही इनके अफेयर होने की भी आशंका जताई जा रही थी।
दोनों एक दूसरे को लेकर काफी कंफर्टेबल काफी कंफर्टेबल थे।सानिया मिर्जा ने शाहिद को खुद प्रपोज किया लेकिन शायद अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना चाहते थे। यही वजह है कि उन्होंने पब्लिकली अपने रिश्ते को कभी नहीं कबूला। दोनों का प्यार परवान भी चढ़ा। उन्होंने शादी करने की भी सोची लेकिन ऐसा हो ना सका। कुछ समय बाद दोनों ने अपना रास्ता बदल लिया और फिर एक दूसरे को पीछे मुड़ कर कभी नही देखा।
शाहिद और सानिया मिर्जा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए पार्टी में हुई थी। पहली नजर में एक दूसरे के प्रति आकर्षित होने लगे थे।दोनो एक साथ पब्लिक की नजर आने लगे। एयरपोर्ट पर कई बार इनको साथ में देखा गया। एक खबर के मुताबिक शाहिद और सानिया एक होटल में भी एक साथ देखा गया। हाउसकीपिंग स्टाफ दोनों को एक ही रूम में देखा था। स्टाफ ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जिससे इनके डेट पर जाने की खबर पर पक्की मोहर लग गई थी।
शाहिद और सानिया का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक ना सकी। दोनों में आपसी मनमुटाव होने लगे। शाहिद का माना था कि सानिया उनके साथ रहे। वहीं सानिया अपनी जिंदगी में स्पेस चाहती थी। इसी वजह के चलते इनका ब्रेकअप हो गया। एक बार सानिया ने खुद कहा था कि शाहिद बड़ी हस्तियों से अपना रिलेशन सिर्फ इसलिए बनाते है क्योंकि उन्हें अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिल सके।