बॉलीवुड

Jhoome Jo Pathaan: बेशरम रंग के विरोध का मेकर्स पर असर नहीं, अब रिलीज हुआ पठान फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान', फैंस को खूब भा रहा

Aaryan Puneet Dwivedi
22 Dec 2022 1:15 PM IST
Updated: 2022-12-22 07:46:09
Jhoome Jo Pathaan
x

Jhoome Jo Pathaan

Jhoome Jo Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' गुरुवार 22 दिसंबर को रिलीज हो गया है.

Jhoome Jo Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' गुरुवार 22 दिसंबर को रिलीज हो गया है. पहला गाना 'बेशरम रंग' 12 दिसंबर को रिलीज हुआ, जिसके बाद गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था. लेकिन इसका असर मेकर्स पर बिलकुल भी नहीं दिखा है. मेकर्स ने योजनाबद्ध तरीके से पठान के दूसरे सांग को रिलीज कर दिया है.

पठान फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने में अरिजीत सिंह की आवाज है. गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है. रिलीज होने के महज 2 घंटे में गाने में 30 लाख से अधिक व्यूज और 6 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं.

Watch Pathaan's Jhoome Jo Pathaan Song

इस गाने में शाहरुख खान लंबे समय बाद एक डांस नंबर में थिरकते हुए देखे जा सकते हैं. ख़ास बात यह है कि झूमे जो पठान गाने की बीट इतनी शानदार है कि आप इस गाने को सुनकर बिना थरके नहीं रह पाएंगे. बॉलीवुड के किंग और दीपिका पादुकोण ने इस पार्टी नंबर में झूमते हुए अपने रोंगटे खड़े कर दिए हैं.

SRK ने फ्लॉन्ट किए एब्स

वीडियो में शाहरुख खान अपने लंबे बाल, गठीली काया और परफेक्ट एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. 'पठान' में शाहरुख एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं. उनका ये गेटअप इस रोल के लिए काफी परफेक्ट नजर आ रहा है. शाहरुख को गाने में किंग ऑफ कूल के रूप में प्रस्तुत किया गया है. फैंस के लिए यह गाना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है.

गजब है दीपिका का लुक

दीपिका भी उनकी एनर्जी भी शाहरुख के स्वैग से मैच कर रही है. वीडियो में, दो बॉलीवुड सितारों को एक बस के ऊपर डांस करते देखा जा सकता है. उनके पीछे सैकड़ों डांर्सस भी थिरक रहे हैं. यह गाना ऐसा है कि जिसकी बीट्स आप भी जल्द ही पकड़ लेंगे. आपको सुनने या गाने को लूप पर देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. शाहरुख खान इस फिल्म के जरिए लम्बे समय बाद फिल्मों की दुनिया में कम बैक कर रहें हैं. फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण हैं, साथ ही इस फिल्म में सलमान खान कैमियो कर रहें हैं लेकिन यह फिल्म रिलीज होने के पहले ही कंट्रोवर्सी में घिर गई. फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' 12 दिसंबर को रिलीज हुआ और इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया. साथ ही गाने में दीपिका पादुकोण को लेकर विवाद भी शुरू हो गया. इसके बाद फिल्म का विरोध तेज हो गया है. अन्य बॉलीवुड फिल्मों की तरह इस फिल्म की भी सोशल मीडिया में बायकाट की मुहिम शुरू हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी इवेंट में शाहरुख खान काफी कूल और पॉजिटिव नजर आएं. मानों इन सब बातों का खान पर कोई असर ही न हुआ है.

क्यों हो रही 'पठान' पर कंट्रोवर्सी?

12 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ. देखते ही देखते ये गाना इंटरनेट पर वायरल होने लगा. फैंस ने तो 'बेशर्म रंग' हिट करा दिया. पर कुछ संगठनों ने दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर विरोध जताया. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने पर आपात्ति जताई है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि अगर गाने में बदलाव नहीं किया गया, तो वो राज्य में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे. 'पठान' के गाने को लेकर कई जगह प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं.

'पठान' को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी के बीच शाहरुख खान पूरे स्वैग में कोलकाता पहुंचे और अपने दिल की बातें शेयर की. बॉलीवुड बादशाह ने फिल्मी अंदाज में बता दिया कि फैंस का सपोर्ट उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता. 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है. चार साल बाद फिल्म के जरिये किंग खान पर्दे पर अपना जादू बिखरने आ रहे हैं. इसलिये इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story