बॉलीवुड

सालो बाद खुला राज! ऐश्वर्या राय है अभिषेक बच्चन की दूसरी पत्नी? इस रिश्ते का बड़ा सच आया सामने

सालो बाद खुला राज! ऐश्वर्या राय है अभिषेक बच्चन की दूसरी पत्नी? इस रिश्ते का बड़ा सच आया सामने
x
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे मजबूत और खूबसूरत कप्लस है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद करती है.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे मजबूत और खूबसूरत कप्लस है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद करती है. ऊपर वाले का नसीब है दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हुए प्रतीत होते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय का 16 सालों से प्यार है जो आगे भी चलता रहेगा। दरअसल कुछ साल पहले एक चौका देने वाली खबर सामने आई थी. जिसमें ऐश्वर्या को उन्होंने अभिषेक बच्चन की जिंदगी की दूसरी महिला कहा गया था. दरअसल खबर सामने आई है की ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की दूसरी औरत है. सालो बाद सामने आया इस रिश्ते का बड़ा सच ये है पूरी खबर पढ़कर जानिए....

ये है पूरा मामला

दरअसल ये मामला 2007 का है. जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी पर उस वक्त देशभर की मीडिया की निगाहें थीं। एक तरफ लोग दोनों को शादी की बधाईयां दे रहे थे तो एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इस शादी को रोकने के लिए अपनी जान तक देने की कोशिश की थी। सबको हैरत में डालने वाली ये जान्हवी फिल्म ‘दस’ में अभिषेक के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस थीं।



जान्हवी ने खुद को कहा था अभिषेक की असली पत्नी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी का फंक्शन 20 अप्रैल, 2007 को उनके घर प्रतीक्षा में चल रहा था। जब मेहमानों का आना-जाना लगा था तभी जान्हवी कपूर भी पहुंच गईं। मॉडल और एक्ट्रेस जान्हवी ने 2005 में आई फिल्म ‘दस’ में अभिषेक के साथ काम किया था। जान्हवी ने अंदर जाने की कोशिश की लेकिन उनको सुरक्षाकर्मियों ने बाहर ही रोक दिया।

अभिषेक के घर के बाहर हंगामा

जान्हवी ने बच्चन परिवार के घर के सामने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने खुद को अभिषेक की असली पत्नी बताते हुए कहा कि ऐश्वर्या राय ने उनके पति को चुरा लिया है। अभिषेक मुझे धोखा देकर ये शादी कर रहे हैं। इसके बाद वो जुहू पुलिस स्टेशन पहुंच गई और अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज करने और शादी रोकने की अपील की। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। पुलिस के शिकायत ना सुनने पर वो वापस बच्चन परिवार के घर के बाहर आईं और अपनी कलाई काटते हुए सुसाइड की कोशिश की। हाथ से खून बहता देख तुरंत की जान्हवी को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अभिषेक बच्चन की शादी निपटने तक उनको अस्पताल में ही रखा गया।

Next Story