बॉलीवुड

सम्राट पृथ्वीराज, मेजर और विक्रम, पहले दिन किस फिल्म ने सबसे ज़्यादा कलेक्शन किया

सम्राट पृथ्वीराज, मेजर और विक्रम, पहले दिन किस फिल्म ने सबसे ज़्यादा कलेक्शन किया
x
Samrat Prithviraj Major and Vikram Box Office Collection: तीन जून को अक्षय कुमार की पृथ्वीराज, कमल हसन की विक्रम और शहीद मेजर संदीप पर बनी फिल्म मेजर रिलीज हुई हुई है

Samrat Prithviraj Major Vikram First Day Collection: तीन जून को सिनेमाघरों तीन फ़िल्में एक साथ रिलीज हुईं, अक्षय कुमार की हिस्टोरिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, कमल हसन की एक्शन फिल्म विक्रम और मुंबई हमले 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप पर बनी फिल्म मेजर। तीनों फिल्मों को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स, विक्रम देखकर फैंस पगला गए, पृथ्वीराज ने भी लोगों को इतिहास की सच्चाई से रूबरू करवाया और मेजर फिल्म ने ब्लैक कमांडों मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के सौर्य को दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन एक ही दिन तीन बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से सबसे ज़्यादा किसी फिल्म को नुकसान पहुंचा है तो वो है पृथ्वीराज जिसका बजट बाकी दोनों फिल्मों के बजट से दोगुना है.

पृथ्वीराज विक्रम मेजर, पहले दिन तीनों फिल्मों में सबसे ज़्यादा किसने कलेक्शन किया

पृथ्वीराज ने पहले दिन कितनी कमाई की

Prithviraj First Day Total Collection: 300 करोड़ रुपए की बजट वाली सम्राट पृथ्वीराज फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, देशभर के 5 हज़ार स्क्रीन में दिखाई गई इस फिल्म को देखने के लिए ज़्यादा लोग नहीं पहुचें, कई थिएटर्स में तो आधे से भी कम दर्शक देखे गए, हालांकि शनिवार और रविवार को सम्राट पृथ्वीराज का कलेक्शन पहले दिन की तुलना में बढ़ने की उम्मीद है

विक्रम फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की

Vikram First Day Total Collection: कमल हसन की विक्रम फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, पहले दिन सिर्फ तमिल नाडु में 25 करोड़ का कलेक्शन हुआ जबकि टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34.9 करोड़ का रहा, ऐसा अनुमान है कि इस वीकेंड में विक्रम 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर सकती है. विक्रम का बजट 150 करोड़ है

मेजर फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की

Major Film First Day Collection: 26/11 हमले में मुंबई के ताज होटल में शहीद हुए ब्लैक कमांडों मेजर संदीप उन्नीकृष्णन पर आधारीत फिल्म मेजर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लोग इस फिल्म की तुलना कश्मीर फाइल्स से कर रहे हैं. लगभग 70 से 80 करोड़ में बनी मेजर फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया

कमाई में अक्षय कुमार से आगे हुए कार्तिकआर्यन? जानने के लिए यहां क्लिक करें

बजट के हिसाब से देखा जाए तो सबसे ज़्यादा कमाई विक्रम फिल्म ने की है वहीं दूसरे नंबर पर मेजर और पृथ्वीराज कमाई के मामले में आखिरी पायदान पर है।


Next Story