बॉलीवुड

Salman Khan के बॉडी डबल सागर पांडे की मौत: जिम करते हुए आया था हार्टअटैक, भाईजान की तरह खुद भी शादी नहीं की

Aaryan Puneet Dwivedi
1 Oct 2022 12:17 AM IST
Salman Khan के बॉडी डबल सागर पांडे की मौत: जिम करते हुए आया था हार्टअटैक, भाईजान की तरह खुद भी शादी नहीं की
x
सलमान खान ने अपने बॉडी डबल सागर पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया. अभिनेता की तरह पांडे ने भी शादी नहीं की थी.

Salman Khan's body double Sagar Pandey passes away: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बाद जिमिंग के दौरान एक और एक्टर की हार्टअटैक से मौत हो गई. ये एक्टर सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे है. जिनका शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सलमान खान ने सागर पांडे के निधन पर शोक जताया है.

फिल्म यूनिट में एक्टर्स के बॉडी डबल का अहम योगदान होता है. एक्शन सीन्स से लेकर स्टंट्स और एक्टर्स के कई सीन्स तक ये बॉडी डबल परफॉर्म करते हैं. बड़े परदे में ये हूबहू एक्टर की ही तरह दिखते हैं. स्टेज शो से लेकर इवेंट्स तक में इनका योगदान होता है. इसी तरह सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे भी थें. सागर पांडे का अभिनेता की 50 से अधिक फिल्मों में योगदान रहा है. लेकिन जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक से हार्टअटैक आने से सागर पांडे का निधन हो गया.

सागर पांडे के निधन को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, वे शुक्रवार दोपहर 12 बजे उठें और कार्डियो करने लगे. जैसा राजू श्रीवास्तव के साथ हुआ उसी तरह सागर पांडे के साथ भी हुआ, उन्हें कार्डियो के दौरान अचानक हार्टअटैक आ गया और ऑन स्पॉट ख़त्म हो गए.

आरिफ ने बताया पूरा मामला

जल्दबाजी में उन्हें जिम के दो इंस्ट्रक्टर अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सागर पांडे की मौत से जुड़े सवाल पर रिएक्ट करते हुए उनके करीबी दोस्त आरिफ खान ने कहा कि सागर पांडे पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे. मेरे साथ ही उन्होंने अपना करियर शुरू किया था. पहली फिल्म भी हम दोनों की साथ में ही थी. अबतक के सफर में हम दोनों ने साथ में कई शोज किए. आज सुबह वह 12 बजे उठे और कार्डियो करने गए. जिस तरह राजू श्रीवास्तव के साथ हुआ, उसी तरह सागर के साथ हुआ है.

आरिफ ने आगे कहा कि कार्डियो करते हुए उन्हें अटैक आया, वह भी जिम में. वह ऑन द स्पॉट खत्म हो गए. उन्हें बालासाहेब ठाकरे अस्पताल लेकर जाया गया. वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस समय सागर पांडे की बॉडी को प्रतापगढ़ भेज दिया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा.

सलमान की तरह खुद भी शादी नहीं की

आरिफ ने बताया कि सागर पांडे आर्थिक रूप से काफी स्ट्रॉन्ग थे. उनका खुद का सिद्धार्थ नागर में फ्लैट था. करीब 30-32 सालों से वह कमा रहे थे. काफी प्रॉपर्टी भी उनकी है. बस शादी नहीं की. सलमान खान के वह नक्शेकदम पर चलते रहे. सागर कहते थे कि सलमान भाई जबतक नहीं करेंगे, मैं भी शादी नहीं करूंगा. जिस दिन सलमान भाई बूढ़े हो जाएंगे, मैं भी हो जाऊंगा. सलमान खान भी सागर को जानते थे. दोनों की मुलाकात भी होती रहती थी.

सागर पांडे के चले जाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी काफी शॉक्ड हैं. सागर पांडे के इस तरह अचानक चले जाने से वह काफी आहत हुई हैं. रानी चटर्जी संग सागर पांडे ने काफी काम भी किया है. वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी सागर पांडे की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही कैप्शन में लिखा, "लाइफ बहुत अद्भुत है. कब क्या हो जाए, कुछ नहीं पता. सागर पांडे जी आप बहुत याद आएंगे. ओम् शांति. मैं यह यकीन नहीं कर पा रही हूं कि आप हमारे बीच अब नहीं रहे हैं."

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story