बॉलीवुड

सलमान खान के घर में ऐसा शख्स, जिसे दहेज में लेकर आई थीं मां; किसी ने कुछ कहा तो गैलेक्सी अपार्टमेंट में तूफान मच जाता है

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Dec 2022 12:15 AM IST
Updated: 2022-12-15 18:47:10
Salman Khan Full Family
x

Salman Khan Full Family 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फैमिली काफी बड़ी है. इस परिवार में एक सदस्य ऐसा भी है, जिसे अभिनेता की मां सुशीला चरक (सलमा खान) अपने शादी के बाद दहेज़ में साथ लेकर आई थी.

सलमान खान का परिवार बहुत बड़ा है. जिसके बारे में हर कोई जानता है. यह पूरा परिवार मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट के एक छत के नीचे एक साथ रहता है. सुख हो या दुःख इस परिवार में एकजुटता हमेशा बनी रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परिवार में एक ऐसा सदस्य भी है, जिसे सलमान खान की मां सलमा खान (सुशीला चरक) सलीम खान संग शादी के बाद दहेज़ में लेकर आई थीं? शायद अब इनके बारे में नहीं जानते होंगे, लेकिन इस शख्स का इस परिवार में ऐसा वर्चस्व है कि कोई इनके बारे में एक शब्द भी बोल दे तो मानों पुरे गैलेक्सी अपार्टमेंट में तूफ़ान सा मच जाता है.

फैंस की मांग पर सेलिब्रिटी अपने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में जिक्र करते रहते हैं. कई बार सलमान खान ने भी अपने परिवार और अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में फैंस के साथ शेयर किया है. ऐसे ही उनके पिता सलीम खान हैं, जो बेबाकी से अपनी बात तो रखते ही हैं बल्कि फैंस के साथ हर बात शेयर करने के लिए जाने जाते हैं. सलीम खान और सलमान खान की मां सलमा खान (शादी के पहले सुशीला चरक) की शादी 1964 में हुई थी.

अपनी शादी को लेकर सलीम खान ने कई राज खोले. एक कॉमेडी शो में सलीम खान ने बताया की "हमारे गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक ऐसा शख्स रहता है, जिसे सलमान, सोहेल और अरबाज मामा कहकर पुकारते हैं. यह शख्स हमारी (सलीम खान - सलमा खान) शादी के बाद सलमा खान के साथ दहेज़ में आया है, जो परिवार के सभी सदस्यों के लिए बहुत ही अधिक प्रिय है."

सलीम उनके बारे में बताते हैं कि वह शख्स हमारे साथ घर के सभी कामों में हाथ बटाता है. लेकिन उसे कुछ कहने और डाटने की हिम्मत किसी की नहीं है. न ही मेरी और न ही मेरे बच्चों की. उस शख्स को किसी ने कुछ कह दिया तो मानों घर में तूफ़ान मच जाएगा. मैंने एक बार उन्हें डाटने की गुस्ताखी कर दी थी, सलमान की मां इतना गुस्सा हुईं कि 6 माह तक मुझसे उन्होंने बात तक नहीं किया.

सलमान के घर में कौन है वह सदस्य, जिससे डरते हैं सब

सलीम खान ने कपिल शर्मा के शो में अपने परिवार के बारे में बात करते हुए शख्स का परिचय दिया. उन्होंने बताया कि सुशीला शादी के बाद अपने साथ गंगाराम को भी घर लेकर आईं थी. गंगाराम तबसे इसी घर में रहते हैं और परिवार के सभी सदस्यों के चहेते हैं.

गंगाराम के बारे में इसी शो में सोहेल और सलमान खान ने भी बात की. सलमान ने बताया की गंगाराम को हम सभी मामा कहके पुकारते हैं. हम सब उनसे बेहद प्यार करते हैं. लेकिन मामा गंगाराम किसी एलियन से कम नहीं हैं. उनके सामने किसी भी तरह की बात हो उनका एक्सप्रेशन हमेशा सेम रहता है. उनके चेहरे में हमेशा जोरो एक्सप्रेशन होते हैं.

6 माह तक सलमा ने सलीम खान से बात नहीं की

इस दौरान सलमान के पिता सलीम खान ने बताया की गंगाराम सुशीला (सलमा) के इतने चहेते हैं कि एक बार मैंने गंगाराम को डाटने की गुस्ताखी कर दी, जिसका बहुत बड़ा हर्जाना मुझे भुगतना पड़ा था. सुशीला ने इस गुस्ताखी की वजह से 6 माह तक मुझसे बात नहीं की. इसके बाद मैं होऊं या कोई और, कोई भी गंगाराम से पंगा लेने की गलती भी नहीं करता.

सोहेल खान ने बताया कि, मामा गंगाराम हमारे लिए बेहद ख़ास हैं, वे बहुत ही अधिक प्यारे हैं. गंगाराम घर में किसी से नहीं डरते, और उन्हें जो कुछ भी कहना होता है बड़े बिंदास और बेबाकी में बोल दिया करते हैं. सबसे ख़ास बात यह है कि अगर उन्हें नींद लगी तो वे दाएं बाएं नहीं देखते, कहीं भी सो जाते हैं.

सलमान खान का परिवार

  • सलीम खान
  • सलमा खान (सुशीला चरक)
  • सलमान खान
  • अरबाज खान
  • सोहेल खान
  • अर्पिता खान
  • सीमा सचदेव खान
  • अतुल अग्निहोत्री
  • आयुष शर्मा
  • अलिज़ेह अग्निहोत्री
  • अयान अग्निहोत्री
  • अरहान खान
  • निर्वाण खान
  • आहिल शर्मा
  • योहान खान
  • आयत शर्मा
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story