बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: पठान के साथ रिलीज होना था सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर, पहले ही लीक हो गया... आप भी देखें

Neelam Dwivedi
25 Jan 2023 8:28 AM IST
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
x

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: The teaser of Salman Khan's film 'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' was to be released with Pathan, already leaked... you also see

2023 में सलमान खान की दो फिल्में रिलीज हो रहीं हैं. पहली किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) और दूसरी टाइगर 3 (Tiger 3). लेकिन 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज होने से पहले ही इंटरनेट में लीक हो गया और जमकर वायरल हो रहा है. जबकि सलमान खान की इस फिल्म का टीजर शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' के साथ रिलीज होना था.

यूं कहें तो आज का दिन सलमान खान और शाहरुख खान दोनों के अलावा उनके फैंस के लिए भी बेहद ख़ास है. आज 25 जनवरी को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहीं इसी फिल्म के साथ सलमान खान (Salman Khan) अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज कर रहें हैं. यानि एक पैक पर डबल धमाका. इस बीच 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया है. जिसे आप यहां तुरंत देख सकते हैं.

यहां देखें 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर भी रिलीज किया गया है. हालांकि सोशल मीडिया पर 'किसी का भाई किसी की जान' के टीजर को आज मेकर्स की ओर से रिलीज किया जाना है. लेकिन इससे पहले सलमान खान के एक फैन ने 'किसी का भाई किसी की जान' के टीजर का थिएटर रिलीज वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

इस वीडियो में आप सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' का पूरा टीजर रिलीज से पहले आसानी से देख सकते हैं. इस फिल्म में सलमान अपने एक्शन अंदाज में दिख रहे हैं. वहीं साउथ ड्रेस में भी सलमान खान हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो 'किसी का भाई किसी की जान' का ये टीजर काफी धमाकेदार है, जिसे देखकर आपको मजा आने वाला है. फैंस भी सोशल मीडिया पर 'किसी का भाई किसी की जान' के लीक टीजर वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

KISI KA BHAI KISI KI JAAN Teaser


कब रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान'

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'(Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. इस फिल्म को 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया जाएगा. सलमान के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी लीड रोल में मौजूद हैं.

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story