
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Rocketry: आर माधवन की...
Rocketry: आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री में छाए शाहरुख खान, कैमियो रोल में किंग ने जीत लिया फैंस का दिल

Shahrukh Khan in Rocketry 'The Nambi Effect' : आर माधवन की फिल्म Rocketry 'The Nambi Effect' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन फिल्म में एक बहुत बड़ा सरप्राइज था, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था. इस फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan Cameo Roll in Rocketry) ने कैमियो रोल किया है, उन्हें बड़े परदे पर देखते ही फैंस ख़ुशी से झूमने लगे.
लंबे समय से बड़े परदे से दूर रहें शाहरुख खान अगले साल यानि 25 जनवरी 2023 में रिलीज होने जा रही बॉलीवुड फिल्म पठान (Pathaan Shahrukh Khan) में लीड रोल में नजर आएँगे. लेकिन इसके पहले ही उन्होंने फैंस को सरप्राइज दे दिया है. शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आर माधवन (R. Madhvan) की फिल्म रॉकेट्री 'द नंबी इफेक्ट' में शाहरुख खान का 10 मिनट का कैमियो रोल है. किंग खान को जैसे ही ऑडियंस ने रॉकेट्री 'द नंबी इफेक्ट' में देखा, वे ख़ुशी से झूमने लगे.
रॉकेट्री 'द नंबी इफेक्ट' 1 जुलाई शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जिसमें आर माधवन ने एक वैज्ञानिक नंबी नारायणन का रोल प्ले किया है. फिल्म तमिल-तेलगू के साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज की गई है. साइंटिस्ट के रोल में आर माधवन काफी जम रहें हैं और फैंस उनका किरदार काफी पसंद कर रहें हैं. वहीं कैमियो रोल अदा कर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म में चार चाँद लगा दिया है.
आर माधवन की फिल्म में शाहरुख खान
जी हाँ, सही सुना आपने. शाहरुख खान ने आर माधवन की रॉकेट्री में कैमियो रोल प्ले किया है. जिसमें वे साइंटिस्ट नंबी का इंटरव्यू लेते हुए दिख रहें हैं. फिल्म में शाहरुख का किरदार छोटा है और महज 10 मिनट का है, लेकिन जितना भी है वह बहुत धाँसू है. इसलिए लोग शाहरुख को बादशाह और किंग खान बुलाते हैं. शाहरुख की दीवानगी दुनियाभर में है. उनका कैमियो रोल ही एक उदाहरण है कि शाहरुख खान की दीवानगी किस कदर है. फिल्म में शाहरुख को देख फैंस अपने एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाए. कैमियो में शाहरुख को देखकर आप भी कह देंगे कि किंग हमेशा किंग ही रहता है.
2023 में बॉक्स ऑफिस में राज करेंगे शाहरुख़
Shahrukh Khan Upcoming Movies 2023: साल 2018 से शाहरुख खान की कोई भी फिल्म नहीं आई है. लेकिन अगले साल यानि 2023 में किंग खान की बैक तो बैक फिल्में हैं. शाहरुख खान 2023 में बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने वाले हैं. उनकी तीन फिल्में अगले साल रिलीज हो रही हैं. जिसमें 25 जनवरी 2023 को पठान, 2 जून 2023 को जवान और साल के आखिरी में डंकी रिलीज होगी.
देखिए सोशल मीडिया में फैंस का रिएक्शन
Die or admit Shah Rukh Khan's 10 minutes cameo in #RocketryTheNambiEffect is better than some people's whole career. pic.twitter.com/nfxbIqgNR6
— m. (@MaryaSays_) July 1, 2022
SHAH RUKH KHAN presence in anything can make that thing look 100 times better! king for a reason! glad to see him on big screens back. doesn't matter the duration.#Rocketry pic.twitter.com/LWYpYUW6I7
— . (@_itzritz_) July 1, 2022
Within few seconds of his role, he has reminded us once again that the actor in Shah Rukh Khan still lives. pic.twitter.com/FOvAxWOkTI
— 𝐒𝐎𝐋𝐃𝐈𝐄𝐑 ♛ 2.0 (@iSoldier___) July 1, 2022
shah rukh khan s cameo in #RocketryTheNambiEffect shows how impactful his presence is no matter how long or short is the duration! pic.twitter.com/Q5UFRBy7lw
— alina. (@SRKsdaily) July 1, 2022
Shahrukh Khan in R Madhavan film Rocketry, Rocketry The Nambi Effect Shahrukh Khan Cameo Roll, Shahrukh Khan in R Madhavan Film, Shahrukh Khan cameo, hindi film, shahrukh khan upcoming films, shahrukh khan pathaan,shahrukh khan in rocketry, shahrukh khan jawan, r madhavan rocketry, rocketry review, film review, shahrukh khan cameo films, bollywood news, south cinema, Shahrukh Khan Upcoming Movies 2023, Entertainment News, रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट, आर माधवन, शाहरुख खान, shah rukh khan, Rewa Riyasat News, Hindi News
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




