बॉलीवुड

काले तिल से बॉलीवुड में जादू चला रही रेखा, आलिया भट्ट, कियारा सहित ये एक्ट्रेस, शरीर के हर तिल का जाने मतलब

काले तिल से बॉलीवुड में जादू चला रही रेखा, आलिया भट्ट, कियारा सहित ये एक्ट्रेस, शरीर के हर तिल का जाने मतलब
x
काले तिल से बॉलीवुड में जादू चला रही रेखा, आलिया भट्ट, कियारा सहित ये एक्ट्रेस, शरीर के हर तिल का जाने मतलब! Rekha running magic in Bollywood with black sesame, this actress including Alia Bhatt, Kiara, know the meaning of every mole of the body

बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्म अदाकाराएं भी हैं जिनके काले तिल ने उनके चाहने वालों का चैनो-करार लूट लिया। इस लिस्ट में हम उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो अपने तीखे नैन-नक्शों के साथ काले तिल से भी जादू चलाती हैं। समुद्र शास्त्र में बताए अनुसार शरीर में पाया जाने वाला तिल कई बार भाग्योदय का काम करता है। उदाहरण के तौर पर फिल्मी दुनिया की कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिनके विशेष अंगों पर तिल है। समुद्र शास्त्र कहता है कि इस तिल के कारण हीरोइनों का क्रेज कभी कम नहीं हुआ। इनमें से एक हीरोइन रेखा भी हैं। शास्त्र के मुताबिक शरीर के कुछ हिस्सों में तिल का होना शुभ संकेत देता है। तिल का महत्व हम शरीर के अंगों से लगाते हैं। शरीर के किस अंग पर तिल है समुद्र शास्त्र विचार कर इनके महत्व के बारे में बताता है। आइए शरीर के अलग-अलग अंगों में पाए जाने वाले तिल पर विचार करें।

भौंह में तिल

कहा गया है जिस जातक के भौंह के बीच में तिल पाया जाता है यह बहुत शुभ है। जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती। इनके पास खूब धन संपदा रहती है।

माथे पर तिल

जिन महिलाओं के माथे पर तिल पाया जाता है उनका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहता है। जीवन में यह अपने दम पर सफलता अर्जित करते हैं। कुल मिलाकर माथे पर पाया जाने वाला तेल सौभाग्य की निशानी है।

ठुड्डी पर तिल

जिनकी ठुड्डी पर तिल पाया जाता है वह कम संघर्ष के बाद भी जीवन में तरक्की करते हैं। जीवन में इन्हें किसी चीज की कमी नहीं होती। ठुड्डी पर तिल का पाया जाना बहुत शुभ माना गया है।

गले पर तिल

जिनके गले पर तिल पाया जाता है वह धनवान होने के साथ ही बहुत लकी होते हैं। यह अपने सपनों को हर हाल में पूरा कर लेते हैं।

कमर पर तिल

जिनके कमर पर तिल होता है ऐसी महिलाएं अमीर होती हैं। धन ऐश्वर्य के साथ ही जीवन में सम्मान प्राप्त करती हैं। यह जिस क्षेत्र में काम करती हैं उन्हें शोहरत और इज्जत दोनों ही प्राप्त होता है।

कंधे पर तिल

जिन महिलाओं के कंधे में तिल पाया जाता है वह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। साधन सुविधा संपन्न जीवन का इनकी अभिन्न अंग बन जाता है। जीवन में पैसों का अभाव नहीं रहता। समाज की भलाई के लिए यह सदैव तत्पर रहती हैं।

Next Story