बॉलीवुड

Ranveer Singh Hollywood Debut: हॉलीवुड वेब सीरीज में दिखेंगे रणवीर सिंह, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

Ranveer Singh Hollywood Debut: हॉलीवुड वेब सीरीज में दिखेंगे रणवीर सिंह, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
x
Ranveer Singh Hollywood web series Name: हॉलीवुड की मिनी सीरीज में रणवीर सिंह के साथ हॉलीवुड के बड़े स्टार भी होंगे

Ranveer Singh Hollywood Movie: कभी अतरंगी कपड़े तो कभी बिना कपड़ो के फोटो शूट कराने वाले मस्त मौला एक्टर रणवीर सिंह के हाथ हॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है. रणवीर सिंह अब जल्द ही आपको हॉलीवुड की मिनी एक्शन वेब सीरीज में नज़र आने वाले हैं. यह रणवीर सिंह का हॉलीवुड डेब्यू होगा।

सोशल मिडिया में ऐसा दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह जल्द ही एक हॉलीवुड मिनी एक्शन सीरज में Hollywood के बड़े स्टार्स के साथ नज़र आने वाले हैं. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक Ranveer Singh को हॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर्स ने एक Cowboy एक्शन एडवेंचर मिनी सीरीज के लिए अप्रोच किया है.

रणवीर सिंह का हॉलीवुड डेब्यू

Ranveer Singh Hollywood Debut: रणवीर सिंह की हॉलीवुड वेब सीरज में बड़े नामी हॉलीवुड एक्टर्स भी होंगे। अब इस सीरीज में रणवीर सिंह का छोटा रोल होगा या उन्हें भी हॉलीवुड सितारों की तरह स्क्रीन टाइम मिलेगा इसकी जानकारी तो नहीं है. लेकिन ANI के मुताबिक रणवीर सिंह को हॉलीवुड से ऑफर जरूर आया है. वैसे रणवीर सिंह हॉलीवुड के पहले ऑफर को कतई नहीं ठुकराना चाहेंगे।

रणवीर सिंह की हॉलीवुड सीरज का नाम क्या है

Ranveer Singh Hollywood Mini Series Name: फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि हॉलीवुड प्रोड्यूसर्स ने किस नाम की मिनी सीरीज के लिए उन्हें अप्रोच किया है. इतनी जानकारी आई है कि जल्द ही सीरीज का नाम और अन्य कास्ट की जानकारी जारी कर दी जाएगी।

रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी

Ranveer Singh's Upcoming Movies: रणवीर सिंह पद्मावत के बाद कोई बड़ी हिट नहीं दे पाए हैं. लेकिन रोहित शेट्टी के साथ फ्लॉप हुई सिम्बा के बाद अब उनकी कॉमेडी फिल्म सर्कस रिलीज होने वाली है. जिसमे जैकलीन फर्नांडिस भी उन्हें साथ होंगी। यह फिल्म गुलजार के निर्देशन में बनी अंगूर का रीमेक है.

इसके अलावा कारण जोहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन और मिस्टर इंडिया 2 में भी रणवीर सिंह कास्ट किए गए हैं.



Next Story