
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Ranbir Kapoor-Alia...
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: रणबीर के लिए लकी चार्म साबित होंगी आलिया, लेकिन अभिनेता की ये बड़ी फिल्म हो सकती है फ्लॉप

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: लंबे समय से रिलेशनशिप में रह रहे बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी माह शादी करने जा रहे हैं. जिसके चलते दोनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. आलिया-रणबीर की शादी को लेकर भविष्यवाणी भी हुई है. जिसके तहत आलिया भट्ट रणबीर कपूर के लिए लकी चार्म साबित हो सकती हैं. लेकिन रणबीर कपूर की अगली मेगा बजट फिल्म ब्रह्मास्त्र फ्लॉप हो सकती है.
15-16 अप्रैल को रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंध सकते हैं
आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी होने जा रही है. पहले दोनों की शादी की डेट 17 अप्रैल (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Date) बताई जा रही थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों 15-16 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
कपूर्स के लिए लकी चार्म है 8 अंक
यह तो तय है कि 16 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों परिवार वालों ने RK हाउस, चेम्बूर में शादी करने का फैसला लिया है. कपूर्स को बेहद करीब से जानने वाले और मशहूर सेलिब्रिटी ज्योतिष भाविक सांघवी की मानें तो कपूर्स के लिए 8 अंक काफी लकी होता है. 16 अप्रैल 2022 का भाग्यांक 8 नंबर पर आता है. यही वजह है उन्होंने इस तारीख को शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए चुनी है.
उनकी जिंदगी में भी उतार चढ़ाव आएंगे
दोनों के पर्सनल न्यूमरोलॉजी की बात करें तो रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 का है, जिसके मुताबिक उनकी 1 नंबर पर्सनैलिटी है. वो तुला राशि से भी ऐसोसिएटेड हैं. उनका भाग्यांक का नंबर 3 है. वहीं आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 का है. उनकी राशि शुक्र है और उनका भाग्यांक 4 है. ये एक अच्छा कॉम्बिनेशन है, हालांकि उनके ऐज गैप को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. दोनों के बीच तकरीबन 9 साल का गैप है, जो उनके रिलेशनशिप के शुरूआती दिनों की बड़ी समस्या भी थी.
अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर रणबीर का इतिहास अच्छा नहीं रहा है. लेकिन अब वे अपने 40वें साल में हैं, उन्होंने अपनी गलतियों से काफी कुछ सीखा है. आलिया रणबीर के लिए बहुत ही लॉयल पार्टनर साबित होंगी. कई लोगों को रणबीर की पर्सनालिटी देखकर लगता हैं कि क्या उनकी शादी टिक पाएगी, लेकिन मेरे हिसाब से ये एक बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन साबित होगा. ये कहना बहुत जल्दी है, लेकिन बता दें कि दोनों की कुंडली के मुताबिक उन्हें दो संतान का योग है. एक लड़का और एक लड़की. उनकी जिंदगी में भी उतार चढ़ाव आएंगे, लेकिन कपल एक साथ खुश रहेगा.
ब्रह्मास्त्र फिल्म से रणबीर को लग सकता है झटका
शादी के बाद दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी. दुर्भाग्यवश मुझे उस फिल्म का भविष्य अच्छा नहीं दिख रहा है. रणबीर कपूर के लिए 9 अंक बहुत ही घातक है. ये फिल्म 9 तारीख और साल के 9वें महीने में रिलीज हो रही है. तो कहीं न कहीं ये उनके मन मुताबिक सक्सेसफुल साबित नहीं हो पाएगी. फिल्म रिलीज के शुरुआती 2-3 दिन अच्छा बिजनेस कर सकती है, लेकिन लंबी रेस का घोड़ा नहीं साबित होगी. आलिया भट्ट का लक इस फिल्म को डिजास्टर बनने से रोक सकता है. दोनों को कुछ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भले ही काम ना करे, लेकिन ऑफ-स्क्रीन ये दोनों पॉपुलैरिटी बटोरने में सफल रहेंगे.
साल 2022 आलिया के नाम
साल 2022 आलिया भट्ट के लिए अच्छा है पर्सनली और प्रोफेशनली. उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'RRR' दोनों हिट रहीं. वे जिससे शादी करना चाहती थीं, वह भी हो रही है. रणबीर एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन काफी समय तक उन्हें कामयाबी नहीं मिली है. इस साल भी यदि उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सक्सेसफुल साबित नहीं होती है, तो उन्हें झटका लग सकता है. हालांकि उनके लिए 2023 अच्छा साबित होगा. आलिया रणबीर के लिए लकी साबित होंगी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




