बॉलीवुड

राजकुमार राव के पैर अपनी शादी के रिसेप्शन पार्टी में ऐसे थिरकने लगे

Monika Tripathi | रीवा रियासत
5 Jan 2022 9:15 AM IST
Updated: 2022-01-05 03:45:27
राजकुमार राव के पैर अपनी शादी के रिसेप्शन पार्टी में ऐसे थिरकने लगे
x
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी बीते साल में हुई थी। बॉलीवुड के इस जोड़े ने 11 साल लंबे रिश्ते के बाद इस पर शादी की मोहर लगाई।

राजकुमार राव और पत्रलेखा (Rajkumar Rao and Patralekha) की शादी (Marriage) बीते साल में हुई थी। बॉलीवुड के इस जोड़े ने 11 साल लंबे रिश्ते के बाद इस पर शादी की मोहर लगाई। दोनों ने चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुख विलास लग्जरी रिसॉर्ट के कोहिनूर विला में एक इंटिमेट सेरेमनी का आयोजन करके बड़े धूमधाम से शादी की। राजकुमार अक्सर अपनी शादी की गई अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर शेयर करते रहते है।

राजकुमार राव ने पत्रलेखा के लिए गाना गाया (Rajkummar Rao sang a song for Patralekha)


इसी दिशा में राजकुमार राव ने शादी के समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो खुशी से झूमकर और दिल खोल कर गुनगुनाते हुए नजर आ रहे। राजकुमार मौके पर इतनी मदमस्त हैं कि इन्होंने बिना सुर ताल की परवाह किए गाने के जरिए पत्रलेखा के लिए अपनी फीलिंग (Feeling) को खुलकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दूल्हा बने राजकुमार स्टेज पर खुलकर 'मायरी' गाना गा रहे हैं।

वही सामने खड़ी पत्रलेखा राव पॉल अपने अभिनेता पति को काफी मस्तमौला अंदाज में गाना गाते देख फूले नहीं समा रही हैं। वह खुशी के मारे नाचती दिख रही हैं। उन्होंने ऑफव्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह खास पल उन की रिसेप्शन पार्टी का ही है। रिसेप्शन के लिए पत्रलेखा ऑफव्हाइट और कुछ आइवरी कलर की साड़ी के साथ ठंड से अपना बचाव करने के लिए शॉल भी ले रखा है गले में इन्होंने हेवी चोकर नेक पीस पहन रखा है। वही अभिनेता राजकुमार राव ने ब्लैक कलर की थ्री पीस सूट पहने हुए देखा गया और गले में बो लगाकर वो हुबहू 'राजकुमार की तरह ' नजर आ रहे हैं।

Next Story