बॉलीवुड

Priyanka ने करोड़ तो ऐश्वर्या ने अपनी शादी में इतनी कीमत का पहना था मंगलसूत्र

Priyanka ने करोड़ तो ऐश्वर्या ने अपनी शादी में इतनी कीमत का पहना था मंगलसूत्र
x
बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में पहन रखा था इतनी कीमत वाला मंगलसूत्र। वैसे तो दुल्हन का सीन फिल्माते समय ब्राइडल गेटअप में काफी खूबसूरत लगती हैं बॉलीवुड हेरोइने।

बॉलीवुड की एक्ट्रेस वैसे तो दुल्हन का सीन फिल्माते समय ब्राइडल गेटअप में काफी खूबसूरत लगती हैं और लोग इनके ब्राइडल गेटअप (Bridal Getup) से काफी प्रभावित भी होते है।लेकिन जब बात आती है रियल्टी में इनकी शादी की और इनके ब्राइडल गेटअप की तो ऐसे में अभिनेत्री पैसे खर्च करने में भला कैसे पीछे रह सकती है? शादी में उन्हें यूनिक डिजाइन मेक ज्वेलरी पहनना काफी पसंद आता है उन्हीं में से एक ज्वैलरी है मंगलसूत्र (Mangalsutra), तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में कितनी कीमत वाला मंगलसूत्र पहना हुआ था।

एक्ट्रेसस मंगलसूत्र डिज़ाइन (Actresses Mangalsutra Designs)

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)



कैटरीना कैफ अभी हाल में ही दुल्हन बनी थी। उनके दुल्हन वाले गेटअप लोगों को काफी पसंद आया था। लाल रंग के जोड़े में कैटरीना की खूबसूरती देखते ही बनती थी। वही इन्होंने अपने शादी में जो मंगलसूत्र पहन रखा था। वो काफी सुर्खियों में बना रहा इस डिजाइनर मंगलसूत्र की कीमत तकरीबन 7 लाख बताई जा रही है।

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)



ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की न केवल उम्दा कलाकार हैं बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम और शोहरत कमाई है। उस दौरान की सबसे खर्चीली शादियों में ऐश की शादी थी। ऐश्वर्या के आउटफिट और ज्वेलरी की कीमत भी लाखों में थी। वही ऐश्वर्या के मंगलसूत्र का जिक्र किया जाए तो इसकी कीमत लगभग 45 लाख के आसपास की थी।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)



एक जमाने की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ 2003 में विवाह रचाया था। उस दौरान भी इनकी शादी काफी चर्चा में रही।शादी के साथ ही शिल्पा की अंगूठी से लेकर मंगलसूत्र सुर्खियों में रहे। शिल्पा की अंगूठी जहां करोड़ों की थी। वही मंगलसूत्र की कीमत 30 लाख का था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)



देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी भी काफी शानदार तरीके से हुई थी ।इनकी शादी की चर्चा देश से लेकर विदेश में भी बढ़ चढ़ कर हुई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी काफी रॉयल थी और ये अब तक की खर्चीली शादियों में से एक थी। देसी गर्ल ने अपनी शादी में करोड़ों की कीमत का मंगलसूत्र पहना हुआ था।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)



सोनम कपूर वैसे भी बॉलीवुड में अपनी स्टाइल और खूबसूरत लुक के लिए जानी है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी शादी में हर चीज काफी यूनिक चुना था। कहा जाता है कि इनके मंगलसूत्र एक कीमत लगभग 50 लाख थी।

पत्रलेखा (Patralekha)



राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी हाल में ही सात फेरे लिए हैं । दुल्हन बनी पत्रलेखा के मंगलसूत्र की कीमत भी लाखो में थी ।

यामी गौतम (Yami Gautam)



यामी गौतम बी टाउन की बेहद सिंपल और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। लोगों को इनका ब्राइडल लुक भी काफी पसंद आया था। वही इन के मंगलसूत्र की कीमत का जिक्र करें तो ये लगभग 4 का था।

Next Story