बॉलीवुड

Priyanka Chopra Birthday Video: सामने आया प्रियंका चोपड़ा के 40वें जन्मदिन का अनदेखा वीडियो, निक जोनस के साथ लिप किस करते नजर आईं

Aaryan Puneet Dwivedi
6 Aug 2022 1:10 PM IST
Priyanka Chopra Birthday Video
x

Priyanka Chopra Birthday Video Source Instagram

Priyanka Chopra Birthday Video: 18 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इसके कुछ दिनों बाद उनके जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे अपने पति निक जोनस से साथ लिप किस करते नजर आ रही हैं.

Priyanka Chopra Birthday Video: 18 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट (Priyanka Chopra 40th Birthday Celebration) किया है. इसके कुछ दिनों बाद उनके जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) से साथ लिप किस करते नजर आ रही हैं.

18 जुलाई को बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. उन्होंने 40वां बर्थडे मनाया है. इस दौरान उनके पति और परिवार साथ में मौजूद था. लेकिन अब उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ अनसीन वीडियोस और तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं. तो चलिए आपको दिखाते हैं कैसे किया था एक्ट्रेस ने अपना इंटिमेट सेलिब्रेशन.

Priyanka Chopra Intimate Birthday Celebration

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas) के एक फैन पेज की ओर से हाल ही में इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो एक्ट्रेस के जन्मदिन (Priyanka Chopra Birthday 18 July) की बताई जा रही हैं. इन तस्वीरों में ये खूबसूरत कपल के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra) भी दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं उसमें निक अपनी सासू मां मधु चोपड़ा के साथ बीच पर डांस करते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों और वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे प्रियंका चोपड़ा ने अपना इंटिमेट बर्थडे सेलिब्रेट किया है.


बीच पर डांस कर रही प्रियंका चोपड़ा

वायरल हो रही वीडियो में प्रियंका डाइनिंग टेबल पर बैठी हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की खूबसूरत की ड्रेस पहन रखी है और अपने हाथ में शॉट्स का ग्लास पकड़ा है. जबकि, निक खड़े होकर उन्हें लिप किस (Lip Kiss) कर रहे हैं. इस वीडियो में एक साथ कई जगह के अलग अलग शॉट्स हैं. कहीं दोनों रेस्टॉरेंट में हैं तो कभी प्रियंका लाल कलर की ड्रेस पहने बीच पर डांस कर रही हैं.

निक जोनस ने मदर इन लॉ के साथ कपल डांस किया

इसी में एक छोटा सा एक शॉट है जिसमें निक जोनस अपनी मदर इन लॉ एवं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ कपल डांस कर रहे हैं. प्रिंयका के इस इंटिमेट बर्थडे सेलिब्रेशन (Priyanka Chopra intimate birthday celebration) पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं. साथ ही, लोग उनके रोमांटिक जन्मदिन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. एक फैन ने कपल के इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा है कि सच में प्रियंका लाल ड्रेस में सबसे खूबसूरत लग रही हैं.

मां बनने के बाद प्रियंका का पहला जन्मदिन

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था. ये प्रियंका के मां बनने के बाद उनका पहला जन्मदिन था. हाल ही में अपने वेकेशन से प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) की तस्वीर साझा की थी जिसमें उसके चेहरे पर इमोजी लगा हुआ था. हालांकि, फैंस को मालती का प्यारा सा चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story