बॉलीवुड

Pathaan Song Besharam Rang Released: रिलीज हुआ पठान फिल्म का सांग 'बेशरम रंग', मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान

Aaryan Puneet Dwivedi
12 Dec 2022 11:05 AM IST
Updated: 2022-12-12 05:45:03
Pathaan Song Besharam Rang Released: रिलीज हुआ पठान फिल्म का सांग बेशरम रंग, मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान
x
Pathaan Song Beshararm Rang Released: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' का सांग 'बेशरम रंग' सोमवार 12 दिसंबर को 11 बजे सुबह रिलीज कर दिया गया है. इसके ठीक पहले शाहरुख ने मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचकर प्रार्थना की है.

Pathaan Song Beshararm Rang Released: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' का सांग 'बेशरम रंग' सोमवार 12 दिसंबर को 11 बजे सुबह रिलीज कर दिया गया है. रिलीज होने के महज 15 मिनट में बेशरम रंग के यूट्यूब पर 2.5 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं. सांग रिलीज के ठीक पहले सोमवार की देर रात शाहरुख ने मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचकर प्रार्थना की है.

लंबे समय बाद शाहरुख खान बड़े परदे पर वापसी कर रहें हैं. 25 जनवरी 2023 को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' रिलीज होने के लिए तैयार है. शाहरुख इसकी सक्सेस के लिए कटरा स्थित माँ वैष्णों देवी के दरबार पहुंचे और वहां उन्होंने माथा टेक कर माता के दर्शन करते हुए प्रार्थना की. पठान फिल्म का गाना 'बेशरम रंग' भी आज सोमवार को सुबह 11 बजे रिलीज हो गया है.

देखें पठान का सांग 'बेशरम रंग'



काम के साथ ईश्वर के लिए समय

शाहरुख खान दुनिया के सबसे व्यस्ततम अभिनेताओं में गिने जाते हैं. उनके पास काम ही काम होता है. लेकिन काम के बीच वे ईश्वर के दर्शन और प्रार्थना के लिए समय निकालना नहीं भूलते. जनवरी 2023 में उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज होने जा रही है. इसके पहले शाहरुख खान ईश्वर के दर्शन भी कर रहें हैं. हाल ही में उन्होंने मक्का मदीना का रुख किया था, इसके बाद सोमवार की देर रात वे कटरा स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर भी पहुंचे और प्रार्थना की. मंदिर में शाहरुख खान ने माता के सामने माथा टेका.



बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की. शाहरुख ने चेहरे पर मास्क लगाया था, ताकि लोगों की पहचान में न आएं.

हर धर्म को मानते हैं शाहरुख खान

शाहरुख को आपने फिल्मी पर्दे पर कई अलग रूप में देखा होगा. कभी रोमांस तो कभी एक्शन किंग बनकर उन्होंने लोगों के दिल जीते. लेकिन असल जिंदगी में शाहरुख एक ट्रू फैमिली मैन होने के साथ काफी धार्मिक भी हैं. वे हर धर्म को एक समान मानते हैं. तभी तो मक्का जाकर उमराह करने के बाद शाहरुख अब मां वैष्णो देवी के मंदिर पहुंच गए हैं.

शाहरुख खान की आने वाली फ़िल्में

25 जनवरी 2023 में शाहरुख खान की पठान रिलीज हो रही है. इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण हैं. इसके बाद 2023 में जून माह में फिल्म 'जवान' रिलीज होगी और इसी साल के अंत में शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज होगी. जिसकी शूटिंग हाल ही में सऊदी अरब में पूरी हुई है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story