
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Pathaan Box Office...
Pathaan Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस में पठान की सुनामी, जानिए पांचवे दिन कितनी हुई शाहरुख खान के फिल्म की कमाई

Pathaan Box Office Collection Day 5: देश और दुनिया के बॉक्स ऑफिस में पठान की सुनामी जारी है. 4 दिन में वर्ल्डवाइड ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली शाहरुख खान की फिल्म ने 5वे दिन भी जमकर कमाई की है.
25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान ने ₹57 करोड़ की कमाई कर हिंदी और भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थें. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने ₹70 करोड़ से अधिक का बिज़नेस किया. इस तरह से फिल्म ने महज 4 दिन में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया, जबकि वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ रुपए कमा डाले.
Pathaan Box Office Collection Day 5
इंडियाटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, शाहरुख खान की फिल्म पठान के पांचवें दिन का अर्ली एस्टीमेट सामने आ गया है. जिसके मुताबिक, 'पठान' ने रविवार को ₹70 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन किया है. 5वें दिन की कमाई के बाद भारत में फिल्म ने ₹280 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया.
यानी 4 दिनों में भारत में ₹200+ करोड़ की कमाई करने वाली पठान 5वें दिन भी धमाल मचाया है. साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पांचवे दिन ₹500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. मालूम हो कि भारत में शाहरुख खान की पठान मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ की ओपनिंग की थी, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.
#Pathaan 5 days WW Gross expected to be in the range of ₹ 550 Crs..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 30, 2023
Pathaan Day Wise Box Office Collection in India
- Pathaan 1st Day BOC - ₹57 Crores
- Pathaan 2nd Day BOC - ₹70.50 Crores
- Pathaan 3rd Day BOC - ₹39.25 Crores
- Pathaan 4th Day BOC - ₹52 Crores
- Pathaan 5th Day BOC - ₹70 Crores (Est)
पठान ने रचा इतिहास, तोड़े रिकॉर्ड
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ये तीनों ही कलाकारों के लिए पठान बेहद ख़ास फिल्म साबित हुई. यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स बैनर तले रिलीज हुई पठान ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. अपने ओपनिंग डे में 57 करोड़ कमाने वाली सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान ने न सिर्फ KGF2, WAR, BAAHUBALI 2 का रिकॉर्ड तोड़ा है. बल्कि फिल्म ने सबसे तेज ₹100 और ₹200 करोड़ का कलेक्शन करने का नया रिकॉर्ड बना दिया. लेकिन इसके बाद भी शाहरुख खान और उनकी फिल्म पठान के प्रति दीवानगी बढ़ती ही जा रही है, जबकि इस फिल्म का कुछ संगठन रिलीज होने से पहले विरोध कर रहें हैं, जो अभी भी जारी है. पर इसका कुछ ख़ास प्रभाव फिल्म की कमाई पर पड़ते हुए नहीं दिख रहा है.
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




