
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Pathaan Box Office...
Pathaan Box Office Collection Day 4: शनिवार तक पठान ने भारत में ₹218 करोड़ कमा डाले, बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा रही शाहरुख खान की फिल्म

Shah Rukh Khan Pathaan Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस में सभी फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शाहरुख खान की फिल्म पठान का जलवा चौथे दिन यानि शनिवार को भी जारी रहा. बॉलीवुड के लिए संजीवनी बनकर आई फिल्म पठान ने चौथे दिन भी ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है.
पठान बुधवार को रिलीज होने के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनने के बाद, सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म के हिंदी संस्करण ने अपने दूसरे दिन, जो कि गणतंत्र दिवस की छुट्टी थी, लगभग ₹70.50 करोड़ की कमाई की. इसके बाद चौथे दिन भी फिल्म की कमाई अच्छी खासी हुई.
Pathaan Box Office Collection Day 4
गणतंत्र दिवस के अवकाश के चलते फिल्म गुरुवार को जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. पहले दिन ₹57 करोड़ कमाने वाली पठान ने दूसरे दिन ₹70.50 करोड़ तक का रिकॉर्ड बिज़नेस किया है है.
जबकि तीसरे दिन यानि शुक्रवार को फिल्म की कमाई ₹39.25 करोड़ के आसपास रही है, जबकि पठान ने रिलीज के चौथे दिन यानि शनिवार को ₹52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. ऐसे में भारत चार दिनों में पठान की कमाई बेहद आसानी से ₹218.75 करोड़ रुपए हो गई है और सबसे तेज 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि, फिल्म के कलेक्शन को लेकर फाइनल आंकड़े रविवार को आएंगे.
Pathaan Day Wise Box Office Collection in India
- Pathaan 1st Day BOC - ₹57 Crores
- Pathaan 2nd Day BOC - ₹70.50 Crores
- Pathaan 3rd Day BOC - ₹39.25 Crores
- Pathaan 4th Day BOC - ₹52 Crores
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में
बता दें कि 'पठान' के बाद शाहरुख खान 'डंकी' और 'जवान' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे, जो इसी साल यानि 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. खास बात ये है कि दोनों फिल्म के डायरेक्टर सुपरहिट फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं. 'जवान' को एटली बना रहे हैं, तो 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं. इसके अलावा शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म टाइगर 4 में कैमियो करते हुए नजर आएँगे.
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




