बॉलीवुड

Pathaan Box Office Collection Day 13 : दूसरे सोमवार को भी हॉउसफुल रही शाहरुख खान की 'पठान', बनी वर्ल्डवाइड नंबर 1 हिंदी फिल्म; जानिए 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Neelam Dwivedi
7 Feb 2023 9:12 AM IST
Pathaan Box Office Collection Day 13 : दूसरे सोमवार को भी हॉउसफुल रही शाहरुख खान की पठान, बनी वर्ल्डवाइड नंबर 1 हिंदी फिल्म; जानिए 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
x
Pathaan Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस में शाहरुख खान की फिल्म का जलवा दूसरे हफ्ते भी जारी है. कमाई के मामले में पठान वर्ल्डवाइड नंबर 1 हिंदी फिल्म बन गई है.

Pathaan Box Office Collection Day 13: ओपनिंग डे की कमाई से लेकर हर तरफ सिर्फ शाहरुख खान की पठान का ही डंका बज रहा है. फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब पठान पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 400 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है. लेकिन पठान का तूफान अभी भी कम नहीं हो रहा है. इधर अपने दूसरे सोमवार (रिलीज़ के 13वें दिन) भी पठान सिनेमाघरों में हाउसफुल रही.

दरअसल, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 8 दिन में ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है. इसी बीच फिल्म पठान 400 करोड़ नेट क्लब में शनिवार की कमाई के बाद शामिल हो गई है, जिसके बाद बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है. वहीं शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं. चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन में वापसी कर रहें शाहरुख खान अब बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं.

Pathaan Box Office Collection Day 13

शुरुआती रुझानों के अनुसार, पठान ने 13वें दिन यानि अपने दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि यह कलेक्शन सिनेमाघरों में फिल्म हाउसफुल रहने के बावजूद भी काफी कम रहा, इसकी वजह है टिकट की मूल्य कम होना. वहीं 11 दिन की कमाई के बाद 400 करोड़ नेट क्लब में प्रवेश करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है, जिसके चलते पठान ने दंगल के 387 करोड़ की कमाई वाले सात साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और भारत में बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है. वहीं पठान ने 13 दिन में 800+ करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स कलेक्शन किया है.

Pathaan Day wise Box Office Collection in India

Day - Date - Collection Amount - %±

  • Pathaan Day 1 - 25-Jan-2023 (Wed) - ₹57 cr. - N/A
  • Pathaan Day 2- 26-Jan-2023 (Thu) - ₹70.50 cr. - +23.68%
  • Pathaan Day 3 - 27-Jan-2023 (Fri) - ₹39.25 cr. - -44.33%
  • Pathaan Day 4 - 28-Jan-2023 (Sat) - ₹53.25 cr. - +35.67%
  • Pathaan Day 5 - 29-Jan-2023 (Sun) - ₹60.75 cr. - +14.08%
  • Pathaan Day 6 - 30-Jan-2023 (Mon) - ₹26.50 cr. - -56.38%
  • Pathaan Day 7 - 31-Jan-2023 (Tue) - ₹23 cr. - -13.21%
  • Pathaan Day 8 - 01-Feb-2023 (Wed) - ₹18.25 cr. - -20.65%
  • Pathaan Day 9 - 02-Feb-2023 (Thu) - ₹15.65 cr. - -14.25%
  • Pathaan Day 10 - 03-Feb-2023 (Fri) - ₹14 cr. - -10.54%
  • Pathaan Day 11 - 04-Feb-2023 (Sat) - ₹23.25 cr. - +66.07%
  • Pathaan Day 12 – 05-Feb-2023 (Sun) - ₹28.50 cr - +22.58%
  • Pathaan Day 13 – 06-Feb-2023 (Mon) - ₹8.00 cr.

400 Crore Club Movies in India

Rank - Movie Name - Release Date - Lifetime (Crores) - Days Taken to Reach 400 Crores

  1. Baahubali 2 - The Conclusion - 28-Apr-2017 - ₹510.99 cr. - 18
  2. Pathaan - 25-Jan-2023 - ₹438.90 cr. - 11
  3. K.G.F - Chapter 2 - 14-Apr-2022 - ₹434.70 cr. - 23

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे शाहरुख खान

4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के साथ ही शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, 8 दिन में पठान ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है. जबकि 10 दिनों में सबसे ज्यादा वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर फिल्म बनी है. इतना ही नहीं भारत में 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पठान है, जिसके चलते फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

बता दें, शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे. हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख खान फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर भी रिलीज किया गया है.

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story