बॉलीवुड

Pathaan Box Office Collection Day 12 : शाहरुख खान की 'पठान' का किलर वीकेंड, 12वें दिन कमा डाले इतने

Pathaan Box Office Collection Day 12 : शाहरुख खान की पठान का किलर वीकेंड, 12वें दिन कमा डाले इतने
x
Pathaan Box Office Collection Day 12: ओपनिंग डे की कमाई से लेकर हर तरफ सिर्फ शाहरुख खान की पठान का ही डंका बज रहा है.

Pathaan Box Office Collection Day 12: ओपनिंग डे की कमाई से लेकर हर तरफ सिर्फ शाहरुख खान की पठान का ही डंका बज रहा है. फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब पठान पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 400 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है. लेकिन पठान का तूफान अभी भी कम नहीं हो रहा है. इधर अपने दूसरे रविवार (रिलीज़ के 12वें दिन) भी पठान की इंडियन बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई हुई है.

दरअसल, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 8 दिन में ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है. इसी बीच फिल्म पठान 400 करोड़ नेट क्लब में शनिवार की कमाई के बाद शामिल हो गई है, जिसके बाद बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है. वहीं शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं. चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन में वापसी कर रहें शाहरुख खान अब बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं.

Pathaan Box Office Collection Day 12

शुरुआती रुझानों के अनुसार, पठान ने 12वें दिन यानि अपने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि यह शुक्रवार की तुलना में ज्यादा उछाल देखने को मिला है, जो कि शाहरुख खान के फैंस के लिए काफी खुशी की खबर है. वहीं 11 दिन की कमाई के बाद 400 करोड़ नेट क्लब में प्रवेश करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है, जिसके चलते पठान ने दंगल के 387 करोड़ की कमाई वाले सात साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और भारत में बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है. वहीं पठान ने 12 दिन में 800+ करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स कलेक्शन किया है.

Pathaan Day wise Box Office Collection in India

Day - Date - Collection Amount - %±

  • Pathaan Day 1 - 25-Jan-2023 (Wed) - ₹57 cr. - N/A
  • Pathaan Day 2- 26-Jan-2023 (Thu) - ₹70.50 cr. - +23.68%
  • Pathaan Day 3 - 27-Jan-2023 (Fri) - ₹39.25 cr. - -44.33%
  • Pathaan Day 4 - 28-Jan-2023 (Sat) - ₹53.25 cr. - +35.67%
  • Pathaan Day 5 - 29-Jan-2023 (Sun) - ₹60.75 cr. - +14.08%
  • Pathaan Day 6 - 30-Jan-2023 (Mon) - ₹26.50 cr. - -56.38%
  • Pathaan Day 7 - 31-Jan-2023 (Tue) - ₹23 cr. - -13.21%
  • Pathaan Day 8 - 01-Feb-2023 (Wed) - ₹18.25 cr. - -20.65%
  • Pathaan Day 9 - 02-Feb-2023 (Thu) - ₹15.65 cr. - -14.25%
  • Pathaan Day 10 - 03-Feb-2023 (Fri) - ₹14 cr. - -10.54%
  • Pathaan Day 11 - 04-Feb-2023 (Sat) - ₹23.25 cr. - +66.07%
  • Pathaan Day 12 – 05-Feb-2023 (Fri) - ₹28.00 cr

400 Crore Club Movies in India

Rank - Movie Name - Release Date - Lifetime (Crores) - Days Taken to Reach 400 Crores

  1. Baahubali 2 - The Conclusion - 28-Apr-2017 - ₹510.99 cr. - 18
  2. K.G.F - Chapter 2 - 14-Apr-2022 - ₹434.70 cr. - 23
  3. Pathaan - 25-Jan-2023 - ₹429.40 cr. - 11

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे शाहरुख खान

4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के साथ ही शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, 8 दिन में पठान ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है. जबकि 10 दिनों में सबसे ज्यादा वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर फिल्म बनी है. इतना ही नहीं भारत में 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पठान है, जिसके चलते फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

बता दें, शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे. हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख खान फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर भी रिलीज किया गया है.

Neelam Dwivedi | रीवा रियासत

Neelam Dwivedi | रीवा रियासत

नीलम द्विवेदी जर्नलिज़्म से स्नात्कोत्तर हैं। 2016 से रीवा रियासत डॉट कॉम में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें देश-दुनिया, राजनीति के अलावा स्पोर्ट्स, हेल्थ, होम डेकोर, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल और एंटर्टेंमेंट जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा खाली समय में नेचर को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं। साथ ही म्यूजिक, थिएटर और किताबों में भी इनकी बहुत रुचि है।

    Next Story