बॉलीवुड

Pathaan Box Office Collection Day 11 : 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी शाहरुख खान की 'पठान', आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड टूटा

Aaryan Puneet Dwivedi
5 Feb 2023 4:14 PM IST
Pathaan Day wise Box Office Collection in India
x

Pathaan Day wise Box Office Collection in India

Pathaan Box Office Collection Day 11: ओपनिंग डे की कमाई से लेकर हर तरफ सिर्फ शाहरुख खान की पठान का ही डंका बज रहा है. फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब पठान पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 400 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है.

Pathaan Box Office Collection Day 11: ओपनिंग डे की कमाई से लेकर हर तरफ सिर्फ शाहरुख खान की पठान का ही डंका बज रहा है. फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब पठान पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 400 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है. लेकिन पठान का तूफान अभी भी कम नहीं हो रहा है.

दरअसल, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 8 दिन में ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है. इसी बीच फिल्म पठान 400 करोड़ नेट क्लब में शनिवार की कमाई के बाद शामिल हो गई है, जिसके बाद बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है. वहीं शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं. चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन में वापसी कर रहें शाहरुख खान अब बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं.

Pathaan Box Office Collection Day 11

शुरुआती रुझानों के अनुसार, पठान ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 23.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि यह शुक्रवार की तुलना में ज्यादा उछाल देखने को मिला है, जो कि शाहरुख खान के फैंस के लिए काफी खुशी की खबर है. वहीं 11 दिन की कमाई के बाद 400 करोड़ नेट क्लब में प्रवेश करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है, जिसके चलते पठान ने दंगल के 387 करोड़ की कमाई वाले सात साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और भारत में बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है. वहीं पठान ने 11 दिन में 755 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.

Pathaan Day wise Box Office Collection in India

Day - Date - Collection Amount - %±

Pathaan Day 1 - 25-Jan-2023 (Wed) - ₹57 cr. - N/A

Pathaan Day 2- 26-Jan-2023 (Thu) - ₹70.50 cr. - +23.68%

Pathaan Day 3 - 27-Jan-2023 (Fri) - ₹39.25 cr. - -44.33%

Pathaan Day 4 - 28-Jan-2023 (Sat) - ₹53.25 cr. - +35.67%

Pathaan Day 5 - 29-Jan-2023 (Sun) - ₹60.75 cr. - +14.08%

Pathaan Day 6 - 30-Jan-2023 (Mon) - ₹26.50 cr. - -56.38%

Pathaan Day 7 - 31-Jan-2023 (Tue) - ₹23 cr. - -13.21%

Pathaan Day 8 - 01-Feb-2023 (Wed) - ₹18.25 cr. - -20.65%

Pathaan Day 9 - 02-Feb-2023 (Thu) - ₹15.65 cr. - -14.25%

Pathaan Day 10 - 03-Feb-2023 (Fri) - ₹14 cr. - -10.54%

Pathaan Day 11 - 04-Feb-2023 (Sat) - ₹23.25 cr. - +66.07%

400 Crore Club Movies in India

Rank - Movie Name - Release Date - Lifetime (Crores) - Days Taken to Reach 400 Crores

  1. Baahubali 2 - The Conclusion - 28-Apr-2017 - ₹510.99 cr. - 18
  2. K.G.F - Chapter 2 - 14-Apr-2022 - ₹434.70 cr. - 23
  3. Pathaan - 25-Jan-2023 - ₹401.40 cr. - 11

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे शाहरुख खान

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के साथ ही शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, 8 दिन में पठान ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है. जबकि 10 दिनों में सबसे ज्यादा वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर फिल्म बनी है. इतना ही नहीं भारत में 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पठान है, जिसके चलते फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं.



बता दें, शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे. हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख खान फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर भी रिलीज किया गया है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story