बॉलीवुड

Oscar Nominations 2023: फिल्म छेल्लो शो की ऑस्कर में एंट्री, करोड़ों कमाने वाली चर्चित फिल्में हुई बाहर

Oscar Nominations 2023: फिल्म छेल्लो शो की ऑस्कर में एंट्री, करोड़ों कमाने वाली चर्चित फिल्में हुई बाहर
x
Chello Show Oscar 2023 Entry: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 20 सितंबर को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से छेल्लो शो की घोषणा की है.

Chello Show Movie Oscar 2023 Entry: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (Film Federation of India) ने 20 सितंबर को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से फिल्म के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमें गुजराती फिल्म छेल्लो शो (Gujarati Movie Chello Show) को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया (Best International Feature Film Category Nomination)।

डायरेक्टर ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की

Who Is Director of Chello Show / Chello Show Ka Director Koun Hai? ऑस्कर के लिए चयनित हुई फिल्म छेल्लो शो के डायरेक्टर (Chello Show Director) पान नलिन (Pan Nalin) ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनके लिए आज यह खुशी का पल किसी सपने से कम नही। उन्होने जूरी मेंबर्स का इसके लिए धन्यवाद भी दिया है।

गांव के बच्चे पर तैयार की गई है कहानी

Chello Show Story / Chello Show Movie Story In Hindi: छेल्लो शो ये एक गुजराती फिल्म है जिसे पान नलिन ने तैयार किया है। फिल्म की पूरी कहानी गांव के एक बच्चे पर आधारित है। 110 मिनट की यह फिल्म है। इस फिल्म ने कई चर्चित फिल्मों को पीछे करते हुए ऑस्कर में जगह बना ली है। दरअसल इस फिल्म में गांव का एक बच्चे को फिल्म से प्यार हो जाता है। जिससे उसकी जिंदगी बदल जाती है।

चर्चे में रही है ये फिल्में

Oscars Entry Movie Race: ऑस्कर नॉमिनेशन की रेस में कई बड़ी फिल्में आगे थीं, जिनमें एसएस राजामौली की आरआरआर, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स, फहद फाजिल की फिल्म मलयंकुंजू और साउथ एक्टर नानी की फिल्म श्याम सिंघा रॉय शामिल थी। हालांकि ज्यूरी ने ऑस्कर के लिए ऑफिशियल नॉमिनेशन के लिए 'छेल्लो शो' को चुना, जिसका अंग्रेजी नाम 'लास्ट फिल्म शो' है।

Last Film Show Trailer / Chello Show Movie Trailer


Next Story