बॉलीवुड

न्यूज़ एंकर ने तेलगु एक्टर को लाइव शो में बोला पागल! कहा मेरे स्टूडियो से बाहर निकलो, अब ट्रोल हो रही

न्यूज़ एंकर ने तेलगु एक्टर को लाइव शो में बोला पागल! कहा मेरे स्टूडियो से बाहर निकलो, अब ट्रोल हो रही
x
News anchor Asked Telugu actor get out of my studio: न्यूज़ टीवी एंकर की बदतमीज़ी का वीडियो इंटरनेट में तेज़ी ज़े वायरल हो रहा है

न्यूज़ एंकर ने तेलगु एक्टर से की बदतमीज़ी: इंटरनेट में एक तेलगु न्यूज़ चैनल का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. जहां लाइव शो के दौरान न्यूज़ चैनल एंकर ने अपने बुलाए गेट तेलगु एक्टर के साथ बदतमीज़ी कर दी है। न्यूज़ एंकर ने एक्टर को ऊंची आवाज में स्टूडियो से बाहर जाने तक के लिए कह दिया, दरअसल एंकर ने एक्टर को लाइव शो में पागल और डेस्पेरेट कर दिया था, जब एक्टर ने एंकर की भाषा का विरोध किया तो वह भड़क गई और एक्टर को स्टूडियो ने बाहर जाने के लिए कह दिया।

बदतमीज़ी करने वाली एंकर का वीडियो सोशल मीडया में खूब वायरल हो रहा है, और एक्टर के फैंस सहित अन्य लोग भी उनके सपोर्ट में खड़े हो गए हैं और बद्तमीज़ एंकर को ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडया साइट्स में लताड़ रहे हैं.

पूरा मामला क्या है

दरअसल तेलगु एक्टर विश्वक सेन (Vishwak Sen) बदतमीजी करने वाली एंकर देवी नागवल्ली (Devi Nagavalli) के साथ अपनी फिल्म अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम (Ashoka Vanamlo Arjuna Kalyanam) को प्रमोट करने के लिए TV9 के स्टूडियो में आए थे। तभी एंकर देवी नागवल्ली ने लाइव शो में एक्टर विश्वक सेन को पागल सेन, डेस्पेरेट जैसे शब्द कहने शुरू कर दिए, जिसके बाद एक्टर ने उनसे कहा- आपको मुझे पागल सेन, या डेस्पेरेट कहना का अधिकार नहीं है, आप मुझपर पर्सनली अटैक नहीं कर सकती हैं. जब एंकर देवी नागवल्ली को लगा कि अब गलती हो गई है तो खुद को बचाने के लिए उसने एक्टर को कहा- तुम मेरे स्टूडियो से बाहर निकल जाओ, इतना ही नहीं एंकर देवी नागवल्ली बार-बार यही कहती रहती और जोर-जोर से चिल्लाने लगी.

Vishwak Sen And TV9 Anchor Devi Nagavalli Fight Video


एक्टर विश्वक सेन, एंकर देवी से कह रहे थे, ''तो, आपको मुझ पर व्यक्तिगत रूप से हमला करने का अधिकार नहीं है. बेहतर होगा कि आप अपनी जुबान पर ध्यान दें और मुझे उदास व्यक्ति या पागल सेन न कहें। क्या आप समझ रही हैं चीजें तब और खराब हो गईं जब एंकर ने बार-बार चिल्लाना शुरू कर दिया , "तुम मेरे स्टूडियो से बाहर निकलजाओ...

एंकर ने एक्टर को पागल क्यों कहा!

विश्वक सेन ने अपनी फिल्म अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम के प्रमोशन के लिए एक सुसाइड प्रैंक वीडियो बनाया था. जिसमे एक फैन खुद को चोट पहुंचाने की बात करता है, इसी टॉपिक पर एंकर देवी नागवल्ली ने उसी विवादित वीडियो को लेकर ऐसे फिल्म को प्रमोट करने के तरीके को लेकर एक्टर को पागल बोल दिया था.


Next Story