बॉलीवुड

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के प्यारे से उपहार की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के प्यारे से उपहार की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई
x
हाल में ही बर्थडे बॉय अंगद बेदी ने अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी से प्यार जताने के लिए ये खूबसूरत सा केक तोहफे में दिया।

हाल में ही बर्थडे बॉय अंगद बेदी (Angad Bedi) ने अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी से प्यार जताने के लिए ये खूबसूरत सा केक तोहफे में दिया। इस स्पेशल केक को 'पाव पेट्रोल' थीम से सजाया गया था,जो कि एक बेहद प्रसिद्ध बच्चे के बारे में 6 पपिज को प्रदर्शित करते है।

2018 में नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने बेहद गुपचुप तरीके से शादी कर ली। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की जोड़ी को बॉलीवुड में लोग काफी पसंद करते हैं। ये एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और वर्तमान समय में ये दो बच्चों के माता-पिता भी बन गए हैं। नेहा और अंगद दोनों अक्सर पब्लिकली एक साथ खाते -पीते नजर आते है इसी बीच वो अपने फैंस से भी रूबरू हो जाते हैं।

अंगद बेदी बर्थडे (Angad Bedi Birthday)

अभी हाल में ही अंगद बेदी ने 6 फरवरी को अपने छोटे से परिवार के साथ 39वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। वहीं इनके जन्मदिन पर एक चीज की ओर लोगों का सबसे अधिक ध्यान गया वो है इनके द्वारा गिफ्ट किया गया प्यारा केक इसकी डेकोरेशन और थीम को देखकर ये चर्चा का विषय बन गया। केक को देखकर ऐसा ही अंदाजा लगता है कि ये अंगद ने अपनी तीन साल की बेटी के लिए चुना है। नेहा धूपिया ने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाने के लिए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। नेहा धूपिया के मुताबिक उनके हिसाब से ये अब तक का सबसे प्यारा केक रहा है।

बर्थडे बॉय अंगद बेदी ने अपनी प्यारी बेटी और नेहा धूपिया से प्यार जताने के लिए ये प्यारा सा केक तोहफे में दिया। इसको 'पाव पेट्रोल' थीम से सजाया गया था। जो कि एक पॉपुलर बच्चे के बारे में 6 पपिज को प्रदर्शित करते हैं। इसे अल्ट्रा-सॉफ्ट और स्पंजी चॉकलेट केक को शो के पात्रों के कट-आउट से सजाया गया था। इसे नीले और सफेद रंग के फोंडेंट में कवर किया गया था। इस केक को देखकर तो यही लगता है कि मानो हम ख्वाब देख रहे हो। अब तक का सबसे शानदार केक रहा है। इस केक के ऊपर लिखा था" हैप्पी बर्थडे डैडी " यहां की चंद तस्वीरों दी गई है।

मेहर के जन्मदिन का शानदार बर्थडे केक (Meher Birthday Cake)


अंगद बेदी और नेहा धूपिया के छोटे से परिवार में बर्थडे केक का सिलेक्शन हमेशा से ही रोमांचक और बेहद आकर्षक होता रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण मेहर का तीसरा जन्मदिन था। जिसमें एक मैजिक थीम रखी गई थी और इसके तहत कलरफुल यूनिकॉर्न केक और सजावट भी शामिल की गई थी। हम बर्थडे गर्ल को एक बेहद प्यारी गुलाबी पोशाक में इधर-उधर घूमते देख सकते थे। जो कि पार्टी की मैजिकल थीम से मैच खाती थी। मेहर के जन्मदिन का शानदार बर्थडे केक।

Next Story