बॉलीवुड

National Film Award Winners 2022: अजय देवगन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो सोरारई पोटरु बेस्ट फीचर फिल्म घोषित हुई

National Film Award Winners 2022: अजय देवगन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो सोरारई पोटरु बेस्ट फीचर फिल्म घोषित हुई
x
National Film Award Winners 2022: नेशनल फिल्म अवार्ड्स मतलब राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार ने अजय देवगन को बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया है

National Film Award Winners 2022: भारत के 68वें नेशनल फिल्म अवार्ड के परिणाम शुक्रवार 22 जुलाई के दिन घोषित कर दिए गए हैं. National Film Award 2022 ने अजय देवगन को बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया है तो साऊथ सुपरस्टार सूर्या को भी उनकी फिल्म 'सोरारई पोटरु' के लिए बेस्ट एक्टर और इस फिम की हीरोइन अपर्णा बालमुरली को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड मिला है।

हालांकि NFA 2022 के रिजल्ट से बहुत लोगों को मिर्ची लगी है, लोगों का कहना है कि अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ख़िताब नहीं मिलना था, ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनकी बेहतरीन अदाकारी ने लोगों का दिल जीता है. खैर जिनको मिर्ची लगी है उन्हें पानी पीने दीजिये आइये अपन National Film Award Winners List पर नज़र डालते हैं

सोरारई पोटरु बनी बेस्ट फीचर फिल्म

साऊथ एक्टर सूर्या की बेस्ट फिल्म सोरारई पोटरु को बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला है, यह फिल्म दक्क्न एयरलाइन पर बेस्ड है और रियाल लाइफ स्टोरी है.फिल्म की कहानी कैप्टन गोपीनाथ की बायोग्राफी पर बेस्ड हैं। जिसमे एक एयर फ़ोर्स ऑफिसर अपनी नौकरी छोड़कर गरीब लोगों के लिए ऐसी एयरलाइन शुरू करता है जहां टिकट का किराया सिर्फ एक रुपए रहता है. इस फिल्म में एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड मिला है और सूर्या को भी बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है. सोरारई पोटरु वाकई एक शानदार फिल्म है जो सभी को देखनी चाहिए।

तुलसीदास जूनियर बेस्ट हिंदी फिल्म

मृदुल गुप्ता के निर्देशन में बनी तुलसीदास जूनियर को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड मिला है, यह फिल्म राजीव कपूर की लास्ट फिल्म है. जिसमे संजय दत्त, राजीव कपूर और वरुण बुद्धदेव ने लीड रोल प्ले किया है, तुलसीदास जूनियर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमे 13 साल के लड़के की कहानी है जो स्नूकर के खेल में अपने पिता की हार का बदला लेता है.

National Film Award Winners List 2022

  • Best Actor: अजय देवगन (तान्हाजी) और सूर्या (सोरारई पोटरू)
  • Best Hindi Film: तुलसीदास (आशुतोष गोवारिकर)
  • Best Popular Film: तान्हाजी
  • Best Feature Film: सोरारई पोटरू (तमिल)
  • Best Actress: अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरू)
  • Best Musician: मनोज मुन्तशिर (सायना)
  • Best Book On Cinema: द लॉन्गेस्ट किस- किश्वर देसाई इसके लेखक हैं
  • Best Narration 'Voice Over' Award: शोभा थरूर श्रीनिवासन, फिल्म 'रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल'
  • Best Music Direction: विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर के लिए)
  • Best Film on Family Values: अभिजीत दलवी
  • Most Film Friendly State: मध्य प्रदेश मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख) उत्तराखंड और यूपी
  • Best film on social issue: जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स को
Next Story