
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Mandana Karimi Hijab...
Mandana Karimi Hijab Controversy: मंदना करीमी ने हिजाब पहनकर किया डांस, कट्टरपंथियों से मिली गालियां

Mandana Karimi Hijab Controversy Video: ईरानी-भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस मंदना करीमी भी अब कट्टरपंथियों के निशाने में आ गईं हैं. उन्हें सोशल मिडिया में गालियां दी जा रही हैं. मंदना ने हाल ही में अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम में पोस्ट किया जिसके बाद मजहबी कट्टरपंथी लोगों ने उन्हें उनकी पोस्ट में ही गाली बकना, धमकाना और गलत शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। हालांकि उनके वीडियो में ऐसा कुछ था नहीं के उन्हें गलियां पड़ें मगर लोगों की सोच घृणित है तो क्या किया जा सकता है.
मंदना करीमी ने हिजाब वाला वीडियो डाला था
Mandana Karimi Hijab Controversy Video: मंदना करीमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमे वो सिर से लेकर पैर तक बुर्के/हिजाब से ढंकी हुई थीं. वीडियो में मंदना शॉपिंग कर रही थी और शॉपिंग करते हुए डांस कर रही थी.
यही बात कट्टरपंथिओं को खटक गई. लोग मंदना को पहले ज्ञान देने लगे. कहने लगे हिजाब पहन के डांस मत करो, हिजाब पहनकर ये सब मत करो, तुम नर्क में जाओगी, और इससे ज़्यादा भी गंदे और भड़काऊ कमेंट यूजर्स द्वारा किए गए.
मंदना करीमी पर कट्टरपंथी टूट पड़े
मंदना के हिजाब वाले वीडियो को अपलोड करते ही फॉलोवर्स ने जहर उगलना शुरू कर दिया, मंदना पर बुर्के का मजाक उड़ाने का आरोप लगने लगा, लोगों ने उन्हें वेश्या तक कह दिया। किसी ने कहा तुम्हे शर्म आनी चाहिए, तुमने इस्लाम का अपमान किया है. तुम मर जाओ, नर्क में जाओ, जैसे भद्दे कॉमेंट करने लगे.
कौन है मंदना करीमी
मंदना करीमी एक ईरानी मॉडल हैं. भारत में मंदना तब फेमस हुई थीं जब कंगना रनौत के शो लॉक अप में उन्हें प्रतिभागी बनाया गया था. मंदना को छोटे कपड़े पहनने पर हमेशा कट्टरपंथी कोसते रहते हैं. लेकिन वो वही करती हैं जो उनका मन करता है. कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद में भी मंदना ने उन लड़कियों को मुर्ख बताया था जो हिजाब को अपना हक़ कह रही थीं.
Mandana Karimi Hijab Controversy Video:




