बॉलीवुड

बिन शादी के 49 साल की उम्र में Malaika Arora हुई प्रेग्नेंट? सरेआम एक्टर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

arjun_kapoor_sad
x

arjun_kapoor_sad

Malaika Arora Pregnant: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को कई साल से डेट कर रहे है.

Malaika Arora Pregnant News: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Arjun Kapoor News) एक दूसरे को कई साल से डेट कर रहे है. दोनों के बीच उम्र में लगभग 10 साल का अंतर है. मलाइका अरोड़ा से उम्र में छोटे होने के चलते अर्जुन कपूर को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है. अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आ रही है. 49 साल की उम्र में बिन शादी किये एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को प्रेग्नेंट बताया जा रहा है. एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर पर अर्जुन कपूर ने खुलासा करते हुए बहुत कुछ बोला है.

एक्ट्रेस अर्जुन कपूर ने नाराजगी जाहिर करते हुए मीडिया पर गुस्सा निकाला था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने फिर इस मुद्दे पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ऐसी अफवाहों का असर उन पर कितना खराब पड़ता है।

अर्जुन कपूर ने हाल ही में मीडिया को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, “नकारात्मकता बहुत आसानी से फैलाई जा सकती है। यह बहुत जल्दी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। लोग ऐसी चीजों की ओर खिंचे चले आते हैं, यही वजह है कि ये अफवाहें इतनी तेजी से फैलती हैं। हम अभिनेता हैं, लेकिन हमारी निजी जिंदगी हमेशा निजी नहीं होती।

अर्जुन ने आगे कहा- ‘हम काफी हद तक मीडिया पर डिपेंड रहते हैं कि हमारी बातें किस तरह आम लोगों तक पहुंच रही है। हम यह चाहते हैं कि आप लोग तभी यह समझें कि हम भी इंसान हैं। इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कंफर्म जरूर कर लिया करें।

अगर आप किसी के बारे में कुछ लिख रहे हैं जो कि बहुत-बहुत जरूरी हो सकता है तो कम से कम उसे एक बार चेक कर लें. कम से कम एक बार सोच लें. कई बार चीजें मान लेने से ज्यादा उन्हें जांचना जरूरी होता है. आप कहीं भी कुछ ऐसा न लिखें जिससे किसी की जिंदगी पर प्रभाव पड़ जाए.

Next Story