
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Lalit Modi - Sushmita...
Lalit Modi - Sushmita Sen Breakup? पूर्व IPL चेयरमैन ने एक्ट्रेस का नाम और फोटो सोशल मीडिया से हटाया

Lalit Modi and Sushmita Sen Breakup ?: कुछ माह पहले ही IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Lalit Modi Sushmita Sen Relationship) ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिसियल किया था. लेकिन अब कयास लगाए जा रहें हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. हाल ही में ललित मोदी (Lalit Modi) ने सोशल मीडिया से सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का नाम हटा दिया है. साथ ही साथ में लगी प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया है.
उनके बायो में बस IPL फाउंडर और मून लिखा हुआ है. इसे देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है. हालांकि सुष्मिता और ललित ने अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.
इंस्टाग्राम पर लगाई थी सुष्मिता के साथ प्रोफाइल फोटो
ललित ने पिछले महीने अपनी प्रोफाइल फोटो बदली थी. इस फोटो में उनके साथ सुष्मिता सेन थीं. उसके बाद ललित ने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था, 'फाइनली नए जीवन की शुरुआत, पार्टनर इन क्राइम, 'माई लव' सुष्मिता सेन के साथ.' मोदी ने इसके साथ सुष्मिता के इंस्टा अकाउंट को भी टैग किया था.
रोहमन शॉल हैं ललित-सुष्मिता के ब्रेकअप की वजह?
ललित और सुष्मिता के रिश्ते टूटने की सबसे बड़ी वजह उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को बताया जा रहा है. दोनों को ब्रेकअप के बाद भी अक्सर पार्टी करते हुए स्पॉट किया जाता है. हाल ही में रोहमन को सुष्मिता की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर स्पॉट किया गया था. वहीं कुछ दिनों पहले वो सुष्मिता की मां के जन्मदिन पर भी दिखे थे.
रोहमन-सुष्मिता का ढाई साल के अफेयर के बाद पिछले साल दिसंबर में ब्रेकअप हुआ था. उस समय दोनों लिव-इन में रहते थे. रोहमन-सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं.
सुष्मिता के रहे 11 से ज्यादा अफेयर
सुष्मिता सेन का नाम अब तक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है. उनके 11 से ज्यादा लोगों के साथ अफेयर रह चुके हैं. रोहमन के अलावा उनका नाम विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, वसीम अकरम, संजय नारंग, बंटी सजदेह जैसे कई लोगों के साथ जुड़ चुका है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




