बॉलीवुड

सुहागरात को लेकर रणवीर-आलिया का खुलासा; रणवीर सिंह ने कहा- मैं काफी एनर्जेटिक था, आलिया भट्ट बोलीं- फर्स्ट नाईट जैसा...

Neelam Dwivedi
7 July 2022 11:46 PM IST
सुहागरात को लेकर रणवीर-आलिया का खुलासा; रणवीर सिंह ने कहा- मैं काफी एनर्जेटिक था, आलिया भट्ट बोलीं- फर्स्ट नाईट जैसा...
x
कॉफी विथ करन सीजन 7 के रैपिड फायर राउंड में करन जौहर ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से उनके सुहागरात के बारे में पूछा था.

कॉफी विथ करन सीजन 6 की सफलता के बाद करन जौहर (Karan Johar) सातवें सीजन (Koffee With Karan Season 7) के साथ पधार चुके हैं. सातवें सीजन के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आएं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt). करन जौहर के इस शो में इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलेब्स आते हैं. करन इनसे पर्सनल सवाल पूछते हैं और ये सेलेब्स बेबाकी के उन सवालों के जवाब देते हैं. कभी कभी तो कुछ सेलेब्स अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे कर जाते हैं, जो उनके फैंस को पता भी नहीं होते.

कॉफी विथ करन सीजन 7 (Koffee With Karan Season 7 first episode) के पहले एपिसोड में करन जौहर के सामने थें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट. रणवीर सिंह संग जब करण जौहर रैपिड फायर राउंड कर रहे थे तो उन्होंने दीपिका पादुकोण संग 'सुहागरात' को लेकर एक सवाल किया. इस सवाल का रणवीर ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया, रणबीर ने कहा कि अपनी सुहागरात के दौरान में काफी 'एनर्जेटिक' था.

रणवीर सिंह ने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि मेरे पास एक सेक्स प्लेलिस्ट भी है, जिसे मैं अक्सर प्ले करता हूं. उसमें कुछ सूफी और क्लासिकल सॉन्ग हैं. यहां तक कि रणवीर सिंह ने इस लिस्ट के कुछ धुने भी गाकर सुनाईं, जिसे सुनने के बाद करण जौहर और आलिया भट्ट अपनी हंसी नहीं रोक पा रहें थें.

जब सुहागरात का यही सवाल आलिया भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी देरी के कहा कि मैं आप सभी को बता दूं कि सुहागरात जैसा या फर्स्ट नाईट जैसा कुछ नहीं होता है. आप इतने थके होते हो कि उस समय आपको सिर्फ नींद दिखती है. इसके साथ ही आलिया भट्ट ने अपनी शादी से जुड़े कई किस्से भी शो के दौरान शेयर किए.

आलिया भट्ट ने अपनी शादी को लेकर बताया कि जब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Marriage) के साथ उनके फेरे हो रहे थे तो वह केवल फोटोज का इंतजार कर रही थीं, क्योंकि सनसेट हो रहा था और पंडित जी फेरों में टाइम ले रहे थे. शादी के दौरान उनका पूरा ध्यान फोटोज पर था.

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story