बॉलीवुड

Tip Tip Barsa Paani... गाने की शूटिंग पर जिस बच्चे को Raveena Tandon ने सेट से बाहर निकलवाया था आज वह बॉलीवुड का सुपरस्टार है...

Aaryan Puneet Dwivedi
5 Feb 2022 9:09 PM IST
Tip Tip Barsa Paani... गाने की शूटिंग पर जिस बच्चे को Raveena Tandon ने सेट से बाहर निकलवाया था आज वह बॉलीवुड का सुपरस्टार है...
x

Tip Tip Barsa Paani...

Tip Tip Barsa Paani... : 1994 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार रवीना टंडन की फिल्म मोहरा (Mohra 1994) में टिप टिप बरसा पानी गाने की शूटिंग के दौरान Raveena Tandon ने एक बच्चे को सेट से बाहर करवा दिया था, आज वह बच्चा न सिर्फ बॉलीवुड का सुपरस्टार है बल्कि इंडस्ट्री पर राज भी कर रहा है.

Tip Tip Barsa Paani... : 1994 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार रवीना टंडन की फिल्म मोहरा (Mohra 1994) में टिप टिप बरसा पानी गाने की शूटिंग के दौरान Raveena Tandon ने एक बच्चे को सेट से बाहर करवा दिया था, आज वह बच्चा न सिर्फ बॉलीवुड का सुपरस्टार है बल्कि इंडस्ट्री पर राज भी कर रहा है.

भले ही आज के समय रवीना टंडन (Raveena Tandon) बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव न हों, लेकिन एक दौर था जब इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का पूरी इंडस्ट्री में सिक्का चलता था. वे न सिर्फ अपने मनमुताबिक फिल्मों का चयन करती थी, बल्कि जिस एक्टर को चाहती थी उसी एक्टर के साथ ही फिल्म करती थी, वरना नहीं.

रवीना टंडन 90 के दशक की बॉलीवुड की सबसे चाहती एक्ट्रेस थी. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ मोहरा फिल्म की. 1994 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा के एक फेमस गाने 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग के दौरान रवीना टंडन ने एक बच्चे को सेट से बाहर निकलवा दिया था. लेकिन समय तो देखिये आज वह बच्चा बॉलीवुड का सुपरस्टार है.

दरअसल, शूटिंग के दौरान एक परिवार सेट पर आया हुआ था, जिसमें एक बच्चा भी था. गाने की शूटिंग के दौरान रवीना टंडन उस बच्चे को देखकर शूट कर पाने और पोज दे पाने में असहज महसूस कर रही थी. जिसकी वजह से उन्होंने प्रोडूसर्स से उस बच्चे को सेट के बाहर करने और परिवार को सेट पर रहने की रिक्वेस्ट की थी.

जानिए कौन था वह बच्चा?

वह बच्चा बॉलीवुड का सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) थें. रणवीर सिंह अपने परिजनों के साथ फिल्म के सेट पर गए हुए थें. वे काफी छोटे थें, जिसकी वजह से रवीना सेंशुअस सांग की शूटिंग में असहज महसूस कर रही थीं और शूटिंग के लिए उन्हें छोटे रणवीर को सेट के बाहर करवाना पड़ा था.


Ranveer Singh


इस बारे (Raveena Tandon On Threw Kid Outside) में रवीना ने ज़ूम टीवी को दिए इंटरव्यू में भी बताया था. एक्ट्रेस ने बताया, 'वो बहुत-बहुत ज्यादा शरारती लड़का है, हालांकि बहुत प्यारा भी है. वो हमेशा ये बोलकर मेरी खिंचाई करता रहता है कि 'मुझे तो सेट से निकाल दिया गया था'. लेकिन ऐसी बात नहीं थी. दरअसल वो गाना बहुत सेंशुअस था उसमें काफी सेंशुअस मूव्स थे और मुझे लगा कि बच्चों के साथ ये सब एक्सपोज़ नहीं करना चाहिए अभी ये उनकी उम्र नहीं है. मैं ऐसा ही अपने बच्चों के साथ भी करती हूं, उन्हें सिर्फ वहीं लेकर जाती हूं जहां उनके लिए शूटिंग देखना ठीक होता है.'

'मैं ये सोचकर बहुत असहज हो रही थी कि ये बच्चा मुझे देखर रहा है ऐसे सेंशुअस मूव्स करते हुए तो क्या सोच रहा होगा. इसलिए मैंने प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट की कि बच्चे के पैरेंट्स को यहीं रहने दें, लेकिन बच्चे को बाहर कर दें. बस यही मेरा इरादा था. आप सब जानते हैं कि बच्चों से कितना प्यार करती हूं. मैं वो आखिरी शख्स होंगे जो बच्चों के साथ कभी कठोर होंऊंगी.'

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story