बॉलीवुड

Karishma ने Varun bangera के साथ सात जन्मों की कसमे खायीं, ये रही शादी की लेटेस्ट फोटो

Karishma  ने  Varun bangera  के साथ सात जन्मों की कसमे खायीं, ये रही शादी की लेटेस्ट फोटो
x
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा बंधे शादी के बंधन में.

छोटे पर्दे की अभिनेत्री मौनी रॉय (Actress mouni roy) के बाद अब करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) भी शादी के पवित्र बंधन में बंध गई है। पिछले कुछ दिनों से इनकी शादी काफी सुर्खियां बनी है। इस अभिनेत्री ने आखिरकार अपने लंबे समय से रहे बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (Varun bangera) से शादी की है। वरुण बंगेरा और करिश्मा की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें करिश्मा दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत लग रही है।



सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में करिश्मा जहां अपनी नजरे झुकाए हुए बैठे दिखाई दे रही है। वही वरुण उनका हाथ पकड़े हुए उनको निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने पिंक कलर का लहंगा पहन रखा हुआ है। वही वरुण ने सफेद रंग की शेरवानी पहन रखी है। इस खूबसूरत जोड़े के गले में वरमाला डली हुई है।



दरअसल इससे पहले कश्मीरा और वरुण की मेहंदी और हल्दी (Photos of Mehndi and Haldi) की तस्वीरें और उसके साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुए थे। जिसमें दुल्हन और दूल्हा दोनों जमकर मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। अपनी हल्दी वाले दिन हल्दी और मेहंदी वाले दिन कश्मीरा ने खूब डांस किया,तो वही वरुण ने भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर अभिनेत्री का साथ दिया। एक्ट्रेस ने हल्दी में क्रीम कलर का सूट पहना था, तो मेहंदी में पीले रंग का लहंगा पहने वो देखी गई। आमतौर पर हल्दी की रस्म में दुल्हन पीले रंग का जोड़ा पहने हुए दिखाई देती है और मेहंदी के रस्म में हरे रंग के कपड़ों में होती है लेकिन कश्मीरा अलग रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।



वही आपको बता दें की अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भले ही खुद टीवी की दुनिया से जुड़ी हुई है, लेकिन उन्होंने अपने लिए एक बिजनेसमैन (Businessman) को शादी के लिए चुना है उनके जीवन साथी वरुण बंगेरा (Varun bangera) एक बिजनेसमैन है।

Monika Tripathi | रीवा रियासत

Monika Tripathi | रीवा रियासत

    Next Story