
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Jawan Worldwide Box...
Jawan Worldwide Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान का दुनिया भर में जलवा, जवान ने चार दिनों में वर्ल्डवाइड कमा डाले ₹535 करोड़

Jawan Worldwide Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धमाल मचा रही है। फिल्म सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है और हर दिन नए रेकॉर्ड्स बना रही है। एक तरफ जहां जवान ने अपने चार दिनों के वीकेंड में भारत से 287 करोड़ की कमाई की है, वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹535 करोड़ के पार जा चुका है.
शाहरुख खान ने बॉलीवुड और सिनेमाघरों को वो दिन दिखाने शुरू कर दिए हैं, जिसका सपना फिल्म बिजनेस कभी देखता रहा होगा। पहले दिन से ही जवान का क्रेज जनता के सर चढ़कर बोल रहा है। शाहरुख खान को चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं इसलिए ये हाल भारत ही नहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी है।
2023 में शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे में पठान फिल्म के साथ वापसी की थी और पठान को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म बना दी। पठान के बाद अब जवान की बारी है, और जवान पठान से कहीं आगे निकलती जा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में जो आंकड़े जुटाए हैं वे किसी भी भारतीय फिल्म ने कभी देखे तक नहीं। अब जवान से शाहरुख खान जैसे ये साबित करने में जुटे हों कि उनके अनलिमिटेड स्वैग का जादू बॉक्स ऑफिस का साइज़ कितना बढ़ा सकता है, खास बात तो यह है कि इसका कोई अनुमान भी नहीं लगा पा रहा है।
ओपनिंग डे (गुरुवार) को 75 करोड़ की कमाई करने वाली एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म जवान अब अनस्टापेबल हो चुकी है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज हुई लेकिन पहले वीकेंड तक फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो शायद अब शाहरुख खान ही अपनी किसी फिल्म में तोड़ पाए। रिलीज के चौथे दिन यानि रविवार को जवान ने 81 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर वीकेंड की कमाई को 287 करोड़ के पार कर दिया है। इसके पहले कभी कोई भी भारतीय फिल्म न तो इतना कमा पाई है और न ही इस तरह की कमाई की कल्पना की।
पठान, गदर 2 भी जवान के सामने फीके
डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में जवान के पहले पहले वीकेंड में 280 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ पठान ने ही पार किया था। पठान को इस मुकाम तक पहुंचने में 5 दिन लग गए थे और इसने 280.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। लेकिन जवान ने यह कारनामा सिर्फ चार दिन में कर दिखाया। चार दिनों के वीकेंड में शाहरुख खान की जवान ने 287 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं इसी साल रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने अपने पहले वीकेंड में 135 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 280 करोड़ का आंकड़ा पार करने में गदर 2 को सात दिन यानि एक पूरा हफ्ता लग गया था।
जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन / Jawan Box office Collection Day Wise
| Day | BOC Hindi | BOC Tamil | BOC Telugu | Total |
| Day-1, Thursday | 65.50 Cr | 5.50 Cr | 4.00 Cr | 75.00 Cr |
| Day-2, Friday | 46.23 Cr | 3.87 Cr | 3.13 Cr | 53.23 Cr |
| Day-3, Saturday | 68.72 Cr | 5.34 Cr | 3.77 Cr | 77.83 Cr |
| Day-4, Sunday | 72.00 Cr | 5.00 Cr | 3.50 Cr | 80.50 Cr |
| Total Box Office Collection | 252.45 Cr | 19.71 Cr | 14.40 Cr | 286.56 Cr |
सिर्फ चार दिनों में वर्ल्डवाइड 535 करोड़ की कमाई
अब बात शाहरुख खान की हो और उनकी फिल्म की कमाई विदेशों में न हो, यह तो हो ही नहीं सकता। जवान ने विदेशी मार्केट्स में भी जमकर कमाई की है। ओवरसीज बॉक्स ऑफिस से हुई कमाई ने शाहरुख खान की फिल्म को और मजबूत बना दिया है। सिर्फ तीन दिन में जवान 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी और इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 384 करोड़ के पार जा पहुंचा था।
भारत के बाहर कई देशों में अभी रविवार का दिन खत्म नहीं हुआ है। रविवार को फिल्म की कमाई में आया जंप इशारा कर रहा है कि शनिवार को ओवरसीज मार्केट में 140 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली जवान चौथे दिन 150 करोड़ तक जा सकती है। ऐसे में फ़ाइनल आंकड़े आने के बाद जवान की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 535 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।
जवान, गौरी खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (RCE) प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है, जिसका निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति लीड रोल पर हैं। जबकि दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। कई क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ करते हुए फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार तक दिए हैं। वहीं जवान को IMDB ने 8.3/10 रेटिंग दी है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




