बॉलीवुड

Jawan OTT Release: शाहरुख खान के बर्थडे पर 'जवान का OTT प्रीमियर' होगा, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी; जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Aaryan Puneet Dwivedi
8 Oct 2023 4:58 PM IST
Jawan OTT Release
x

Jawan OTT Release

Jawan OTT Release: बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अब OTT रिलीज के लिए तैयार है। इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है।

Jawan OTT Release: 2023 में बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने वाली शाहरुख की दूसरी फिल्म 'जवान' की OTT रिलीज डेट सामने आ गई है। जवान का OTT प्रीमियर शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर यानि 2 नवंबर को होने जा रहा है। शाहरुख खान अपने बर्थडे पर जवान को नेटफ्लेक्स (Netflix) पर रिलीज कर अपने फैंस को बड़ा तोहफा देने जा रहें हैं।

पठान के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान 2023 की दूसरी सबसे सक्सेस फिल्म बन गई है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं। पठान ने बॉक्स ऑफिस के बाद OTT में भी धमाल मचाया था। अब बारी जवान की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान का ओटीटी तोहफा फैंस को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर मिलने वाला है।

2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है और इसी दिन जवान के OTT प्रीमियर की तैयारी नेटफ्लिक्स में की जा रही है। दुनियाभर में 1100 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली जवान के OTT राइट्स नेटफ्लिक्स ने 250 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर खरीदे हैं।

जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इधर, जवान रिलीज के पांचवे हफ्ते भी जमकर कमाई कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में 75 करोड़ की ओपनिंग करने वाली जवान अब तक 623.58 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है और घरेलू बॉक्स ऑफिस में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके पहले शाहरुख खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म पठान ने 543 करोड़ का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जवान ने दुनियाभर में फिल्म ने 1100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

बता दें रेड चिलीज़ एंटर्टेंमेंट (RCE) बैनर तले बनी फिल्म 'जवान' का निर्देशन साउथ इंडियन फिल्मों के डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका पर हैं। जबकि दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। जवान का म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है। फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल भी है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story