
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Jawan Advance Booking:...
Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने एडवांस बुकिंग में भी गदर मचा डाला, एडवांस बुकिंग के पहले दिन बिक गए 2.7 लाख टिकट

Jawan Advance Booking
Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके ठीक पहले गुरुवार 31 अगस्त को जवान का ऑफिसियल ट्रेलर रिलीज किया गया, जो सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है. शुक्रवार, 1 सितंबर को फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग भी देश में कुछ स्थानों पर शुरू हो गई है. पहले दिन फिल्म की 2.7 लाख से अधिक एडवांस टिकट बिक चुकी है. यानी करीबन 9 करोड़ की कमाई सिर्फ एडवांस टिकट बुकिंग से हो गई.
एटली के निर्देशन और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण स्टारर जवान को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एक हफ्ते बचे हैं. लेकिन इस फिल्म का जिस तरह से बज बना हुआ है उसे देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म बड़ा कमाल करने वाली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है.
कुछ घंटों में बिक गए 2 लाख से अधिक टिकट
फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग भी गदर मचा रही है. एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज दो घंटे में ही 50 हजार से अधिक टिकट बुक हो गए थें. जबकि रात 12 बजे तक 2.7 लाख से अधिक के टिकट बिक गए. तरन आदर्श के अनुसार, सिर्फ नेशनल चैंस जैसे पीवीआर + इनॉक्स के 115200 टिकट और सिनेपोलिस के 23100 एडवांस टिकट बुक हो चुके हैं.
Jawan 1st Day Advance Booking Gross (SACNILK)
| Language | Format | Gross | Tickets Sold | ATP |
| Hindi | 2D | ₹ 8,10,72,158 | 255153 | 293 |
| Hindi | IMAX | ₹ 79,81,599 | 11261 | 707 |
| Tamil | 2D | ₹ 5,49,586 | 3754 | 155 |
| Telugu | 2D | ₹ 1,86,308 | 1008 | 157 |
| All India | - | ₹ 8,97,89,651 | 271176 | - |
#Jawan ADVANCE BOOKING STATUS: TSUNAMI LOADING!NOTE: Tickets sold for *Thu* / *Day 1* at NATIONAL CHAINS… Update: Fri, 11.30 pm⭐️ #PVR + #INOX: 115,200⭐️ #Cinepolis: 23,100⭐️ Total: 138,300 tickets sold 🔥🔥🔥#SRK #Nayanthara #VijaySethupathi #DeepikaPadukone
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 1, 2023
पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी जवान
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है की शाहरुख खान की यह फिल्म उन्ही की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी. रही बात पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म 125 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करेगी. जवान हिंदी, तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज हो रही है.
जवान की एडवांस बुकिंग शुरू
जवान फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसके ठीक एक हफ्ते पहले यानी एक सितंबर को फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. कई जगहों पर तेजी से टिकट बिक रहें हैं. खासकर की नार्थ बेल्ट में. ट्रेलर सामने आने के बाद तो मानों एसआरके के फैन रुकने वाले नहीं हैं. एक तरफ जहां फिल्म की एडवांस बुकिंग यूएस में तेजी से हो रही है, वहीं अब देश में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में भी जवान शाहरुख खान की आल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ देगी. जवान के क्रेज के चलते कई सिनेमाघरों में फिल्म के शो सुबह 6 बजे से शुरू हो रहें है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




