
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Rape Case on Adil...
Rape Case on Adil Durrani: राखी सावंत के पति पर ईरानी लड़की ने रेप की FIR दर्ज कराया, आदिल दुर्रानी ने इंटीमेट तस्वीरें लीक करने की धमकी दी

Rape Case on Adil Durrani
Rape Case on Adil Durrani: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. एक तरफ जहां राखी सावंत ने पति पर मॉडल तनु चंदेल के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है, वहीं अब आदिल के खिलाफ ईरान की एक लड़की ने मैसूर में रेप का मामला दर्ज कराया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी पर मैसूर के वीवी पुरम थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. ईरानी स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज किया है.
ईरानी एक एक स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी, वो राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी से डेजर्ट लैब फ़ूड अड्डा में मिली थी. यह आदिल का आउटलेट बताया जा रहा है. यहीं दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थी.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
ईरानी स्टूडेंट का आरोप है कि आदिल खान दुर्रानी ने शादी का झांसा देकर उससे कई दफा रेप किया है. मैसूर के एक अपार्टमेंट में दोनों साथ रहते थें.
स्टूडेंट ने पुलिस को बताया कि 5 माह पहले जब आदिल से शादी की मांग की गई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया और कहा कि वह कोई पहली नहीं है, ऐसी कई लड़कियों से उसके इसी तरह के संबंध है. वह हर किसी से शादी तो नहीं कर सकता.
आदिल दुर्रानी ने इंटीमेट तस्वीरें लीक करने की धमकी दी
आदिल के शादी करने से इंकार करने पर ईरानी लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही, तो उसने स्नैपचैट पर दो नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें भेजी और धमकाते हुए कहा कि अगर शिकायत की तो वह तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर कर देगा और उसके पेरेंट्स को भी भेजेगा और जान से मार देगा. लड़की ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबर का भी जिक्र किया है.
राखी सावंत ने भी आदिल पर लगाएं हैं गंभीर आरोप
इधर, राखी सावंत अपने पति से अलग परेशान हैं. उन्होंने आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट का आरोप लगाया है. राखी का दावा है कि आदिल उनके साथ काफी बुरा बर्ताव करता था. राखी ने आदिल पर ये भी आरोप लगाया है कि आदिल का कई दूसरी लड़कियों के साथ अफेयर है. राखी की शिकायत के बाद आदिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. लेकिन अब एक और केस में आदिल बुरे तरीके से फंसते हुए नजर आ रहें हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




