बॉलीवुड

Harnaaz Sandhu: इस सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड में अभिनय करना चाहती हैं Miss Universe हरनाज संधू, बताई वजह

Aaryan Puneet Dwivedi
26 Dec 2021 11:41 AM IST
Harnaaz Sandhu: इस सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड में अभिनय करना चाहती हैं Miss Universe हरनाज संधू, बताई वजह
x
Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu: हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्मों में रोमांस करने की इच्छा रखती हैं.

Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu: हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्मों में रोमांस करने की इच्छा रखती हैं. यह उनका सपना भी है कि वे किंग खान के साथ अभिनय करें और उनके जैसी मेहनत कर अपने मुकाम को हासिल करें.

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) इन दिनों लाइमलाइट पर हैं. हर जगह उनकी ही चर्चा हो रही है. 21 साल की हरनाज ने 'मिस यूनिवर्स 2021' की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने इस ताज को अपने नाम भी किया.

हरनाज संधू पंजाबी फिल्मों में अभिनेत्री हैं और बॉलीवुड में भी अभिनय करने का सपना देख रही हैं. उनका यह सपना भी जल्द ही पूरा हो सकता है. उन्होने इसी कड़ी पर अपने सपने के बारे में जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने की बेसब्री है.

जब हरनाज संधू से पूछा गया कि वे किस अभिनेता के साथ फिल्में करना पसंद करेंगी, तो उन्होंने झट्ट से जबाव दिया. उन्होंने कहा कि वे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्में करना पसंद करेंगी. उन्होंने बताया कि वे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से बेहद प्यार करती हैं. वे उनके साथ स्क्रीन में रोमांस करना चाहती हैं.

Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu wants to romance Shahrukh Khan


बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तारीफ़ करते हुए हरनाज संधू ने बताया कि 'अगर मुझे शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिलता है तो ये मेरे लिए सपना सच होने जैसा हो जाएगा. वो जिस तरह से अपने किरदार में ढल जाते हैं वो काबिल-ए-तारीफ है. वह अपने हर किरदार को जीते हैं. हर कलाकार के लिए ये बहुत जरूरी है कि वह अपने किरदार को समझे और फिर उस पर परफॉर्म करे.'

मैं शाहरुख खान से प्यार करती हूं

इसके आगे हरनाज ने कहा, 'मैं शाहरुख खान से प्यार करती हूं. वह जितनी मेहनत करते हैं अब उनती मेहनत मैं करने वाली हूं. उन्हें देखकर मुझे हमेशा लगता है कि वह जमीन से जुड़े रहते हैं. उन्होंने हमेशा सफलता हासिल की है. वो एक अद्भुत कलाकर के साथ-साथ अद्भुत इंसान भी हैं.'

प्रभावशाली अभिनेत्री बनने की चाह है

इसके अलावा हरनाज ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक सामान्य अभिनेत्री नहीं बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह एक प्रभावशाली अभिनेत्री बनना चाहती हैं, जो मजबूत किरदार को चुने और रूढ़ियों को तोड़े कि औरतें क्या हैं और वह क्या कर सकती हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने अभिनय से लोगों को प्रेरित करना चाहती हैं. हालांकि, इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story