बॉलीवुड

बड़ी होकर कितनी खूबसूरत दिखने लगी है 'कुछ कुछ होता है' की छोटी सी अंजलि, तस्वीर देख फैंस ने कहा 'OMG.. So Cute'

Aaryan Puneet Dwivedi
5 July 2022 11:59 AM IST
Sana Saeed Kuch Kuch Hota Hai
x

Sana Saeed Kuch Kuch Hota Hai

शाहरुख़ खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में अंजलि का किरदार निभाने वाली सना सईद (Sana Saeed) अब काफी बड़ी और खूबसूरत हो गई है. वे सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस से चैट करती हैं.

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की छोटी सी अंजलि आपको याद ही होगी? छोटी सी उम्र में अपनी अदाकारा से उस अंजलि ने लोगो का दिल जीत लिया था. अब वह अंजलि यानि सना सईद काफी बड़ी हो गई है. सना सईद सोशल मीडिया में अक्सर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ गपशप करती रहती हैं.

सना सईद अब 33 साल की हो चुकी हैं, 1998 में रिलीज हुई बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) की ब्लॉकबस्टर फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) में उन्होंने अंजलि का रोल प्ले किया था, इसके बाद सना सईद (Sana Saeed) अपने चाइल्डहुड में ही बॉलीवुड फिल्म Har Dil Jo Pyar Karega (2000) और Badal (2000) में नजर आई थी. इसके साथ ही उन्होंने टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी काम किया है. जिसमें Babul Ka Aangann Chootey Na (2008) and Lo Ho Gayi Pooja Iss Ghar Ki (2008) जैसे टीवी शो शामिल हैं.

Sana Saeed ने एडल्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू 2012 में रिलीज हुई करन जौहर की फिल्म 'Student of The Year' (SoTY 2012) से किया था. उन्होंने रियलिटी शो झलक दिखला जा 6 (2013), नच बलिए 7 (2015) और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 (2016) में भाग लिया.


बेहद खूबसूरत हैं सना सईद

इंडियन मॉडल एवं एक्ट्रेस सना सईद (Sana Saeed) अब 33 साल की हो गई हैं. वे अब बेहद खूबसूरत हो गई हैं. लेकिन अफसोस इस बात का है कि जितनी लोकप्रियता उन्हें हासिल करनी चाहिए थी, उतनी वे नहीं कर पाईं.

हाल ही में सना सईद ने अपने इंस्टाग्राम में एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है. इस फोटो में वे व्हाइट कलर के शियर टॉप में सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं. वे खिलखिलाकर हंस रही हैं. खुले बालों में उनकी खूबसूरती अलग ही झलक रही है. फोटो में वे मिनिमम मेकअप के साथ नजर आ रही हैं.

अधिकाँश लोग तो उन्हें देखकर पहचान ही नहीं पाएंगे कि यह सना सईद वही छोटी सी अंजलि है, जिसने सालों पहले KKHH फिल्म में अपना जलवा बिखेरा था. फैंस उनकी फोटो और सादगी को काफी पसंद कर रहें है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story