बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 15: ड्रीम गर्ल 2 ने गदर 2 और OMG 2 की हवा निकाली, बॉक्स ऑफिस में धड़ाम से गिरी दोनों फिल्मों की कमाई

Aaryan Puneet Dwivedi
26 Aug 2023 8:15 AM IST
Updated: 2023-08-26 10:43:43
Gadar 2 Box Office Collection
x

Gadar 2 Box Office Collection

Gadar 2 Box Office Collection Day 15: रिलीज के 15वें दिन सनी देओल की गदर 2 का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 425 करोड़ रुपए के पार निकल गया है. लेकिन आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने गदर 2 और OMG 2 को बड़ा झटका दे डाला है.

Gadar 2 Box Office Collection Day 15 : 11 अगस्त को अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर-2 देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. गदर-2 2001 में रिलीज हुई ‘गदर-एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है, जिसे 22 साल बाद रिलीज किया गया है. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका पर हैं. रिलीज के दूसरे हफ्ते भी फिल्म के प्रति भारत के सिनेमाघरों में क्रेज अलग ही देखने को मिल रहा है. इसी के चलते पहले दिन यानि अपने ओपनिंग डे में गदर-2 इसी साल सिनेमाघरों में आई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी. रिलीज के 15 दिनों में फिल्म ने 425 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.

ड्रीम गर्ल 2 ने गदर 2 और OMG 2 की हवा निकाली

25 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में एक और फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ है. आयुष्मान खुराना स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' शुक्रवार को रिलीज हुई. फिल्म को रिव्यु अच्छा मिल रहा है. जिसके बलबूते फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रुपए से खाता खोला (Dream Girl 2 Opening / First Day Box Office Collection) है. लेकिन इस फिल्म की कमाई का सीधा असर ग़दर 2 और OMG 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा है.

गदर-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 / Gadar 2 Day 15 Box Office Collection

रिलीज के 15वे दिन यानी तीसरे शुक्रवार को गदर 2 की कमाई सिंगल डिजिट में दर्ज की गई है. शुक्रवार को सनी देओल की फिल्म ने 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया. आयुष्मान खुराना को कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की वजह से गदर 2 की कमाई पर अच्छा ख़ासा असर पड़ा है.

Gadar 2 & OMG 2 Day Wise Box Office Collection

DayBox Office Collection Gadar 2Box Office Collection OMG 2
Friday, Day 1₹40.1 Cr₹10.26 Cr
Saturday, Day 2₹43.08 Cr₹15.30 Cr
Sunday, Day 3₹51.7 Cr₹17.55 Cr
Monday, Day 4₹38.7 Cr₹12.26 Cr
Tuesday, Day 5₹55.4 Cr₹17.10 Cr
Wednesday, Day 6₹32.37 Cr₹7.75 Cr
Thursday, Day 7₹23.28 Cr₹5.58 Cr
Friday, Day 8₹20.50 Cr₹6.03 Cr
Saturday, Day 9₹31.07 Cr₹10.53 Cr
Sunday, Day 10₹38.90 Cr₹12.06 Cr
Monday, Day 11₹13.50 Cr₹3.75 Cr
Tuesday, Day 12₹12.10 Cr₹3.30 Cr
Wednesday, Day 13₹10.00 Cr₹3.01 Cr
Thursday, Day 14₹8.40 Cr₹2.80 Cr
Friday, Day 15₹6.70 Cr₹1.80 Cr
Total₹425.80 Cr₹128.22 Cr

बॉक्स ऑफिस में गदर-2 बनाम ओएमजी-2

सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार – पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 एक ही दिन (11 अगस्त) सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों ही फिल्मों पर फैंस काफी प्यार लुटा रहें हैं. पहले दिन की कमाई की बात करें तो ‘गदर-2’ की कमाई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ से कहीं ज्यादा रही. पहले दिन जहां गदर 2 ने 40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. वहीं OMG 2 ने 10.26 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की है.

तीन फिल्मों ने जबरदस्त कमाई कर रिकॉर्ड बनाया

Gadar 2, OMG 2 के अलावा 28 जुलाई को रिलीज हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (RRRPK) का जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस में कायम है. रविवार को Gadar 2 ने 52 करोड़, OMG 2 ने 17.55 करोड़ तो वहीं RRRPK ने 3.50 की कमाई कर डाली. तीनों फिल्मों की कमाई ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में एक रिकॉर्ड बना डाला, तीनों फिल्मों ने मिलकर एक दिन में 73.05 करोड़ की कमाई कर डाली. इसके पहले अकेले दम पर 70.50 करोड़ रुपए (रिलीज़ के दूसरे दिन गुरुवार को) की कमाई कर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सबसे आगे रही है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story