बॉलीवुड

बॉलीवुड में पति, पत्नी और वो: धर्मेंद्र से लेकर बोनी कपूर तक, एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के कारण सुर्खियों में रहे ये सुपर स्टार्स

extramarital affair
x
एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के कारण सुर्खियों में रहे ये सुपर स्टार्स, जानिए

सपनो की दुनियां माया नगरी कहलाने वाली बॉलीवुड इंडस्ट्री कई अनसुने किस्सों से भरी पड़ी है। दर्शक हमेशा अपने सुपरस्टार्स के बारे में जानने के लिए बेहद बेताब रहते हैं। फिल्म स्टार्स की जिंदगी भी काफी उतार चढ़ाव भरी रहती है। सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी में कई दफा भूचाल आते हैं। कई एक्ट्रेस का तलाख तक हो जाता है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम उन सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी शादी होते हुए भी उन्हें दूसरी एक्ट्रेस से प्यार हो गया..

अमिताभ रेखा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर


महानायक अमिताभ बच्चन की जिंदगी भी रहस्यों से भरी है। अमिताभ-रेखा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने भी 90 के दशक में खूब सुर्खियां बटोरा था। अमिताभ रेखा का प्यार किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया था कि अमिताभ की शादी होने के बाद भी जाया को धोखा देते उन्होंने और रेखा ने चोरी छिपे शादी भी कर डाली थी। बताया जाता है कि रेखा आज भी अमिताभ के नाम का सिन्दूर अपने सर में लगातीं हैं। अमिताभ ने हमेशा मीडिया से यह बात को नाकारास है। अब इनकी शादी वाली यह बात कितनी सच्ची है.. यह रेखा और अमिताभ ही जानते होंगे।

धर्मेंद्र की बेवफाई


नब्बे के दशक के सुपर स्टार धर्मेंद्र ने भी अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को धोखा दिया था। चार बच्चे होते हुए भी धर्मेंद्र अपने से 13 साल छोटी हेमा मालिनी के प्यार में दीवाने हो गए थे। इनकी लव स्टोरी अखबारों की सुर्खियां बनने लगीं। धर्मेंद्र हेमा के इतने दीवाने हो गए की दोनों ने मुस्लिम धर्म कबूल कर दूसरी शादी कर ली।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा लव अफेयर


फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) का बॉलीवुड में सफल करियर रहा इसके साथ ही आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के साथ उनकी लव स्टोरी भी खूब चर्चा में रही। दोनों ने 21 अप्रैल 2014 को शादी की थी। उनकी कहानी इससे 12 साल पहले शुरू हो चुकी थी। 2000 के दशक में उनका नाम एक-दूसरे से जुड़ने लगा था। बताया जाता है आदित्य चोपड़ा ने पहली पत्नी पायल खन्ना (Payal Khanna) को आधिकारिक रूप से तलाक देने के बाद रानी मुखर्जी को डेट करना शुरू किया।

बोनी कपूर और श्रीदेवी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर


बोनी कपूर और श्रीदेवी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चर्चा में रहा। बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना है और वह दो बच्चों (अर्जुन और अंशुला) के पिता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोनी ने मोना को श्रीदेवी से अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में साफ-साफ बता दिया था और ये भी कह दिया था कि वह श्रीदेवी के बिना नहीं रह सकते। इसके बाद मोना से उनका रिश्ता टूट गया और दोनों ने तलाक ले लिया। 1996 में आखिरकार श्रीदेवी (Sri Devi) और बोनी ने शादी कर ली। दोनों की दो बेटियां हैं जिनके नाम जान्हवी और खुशी कपूर हैं।

ऋतिक रोशन


सुजैन खान से सन 2000 में से ऋतिक रोशन ने शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही ऋतिक का नाम अपनी फिल्म 'काइट्स' की को-स्टार कंगना रनोट से जुड़ने लगा। दोनों का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर तब लाइमलाइट में आ गया जब कंगना ने ऋतिक पर कई आरोप लगाते हुए उनसे अपने रिश्ते की पोल खोल दी। इसी बीच ऋतिक और सुजैन ने 2014 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

Next Story