बॉलीवुड

25 साल की Janhvi Kapoor के रिश्ते को पापा ने किया कन्फर्म! जल्द रचा सकती है शादी? ये है बोनी कपूर का होने वाला दामाद

25 साल की Janhvi Kapoor के रिश्ते को पापा ने किया कन्फर्म! जल्द रचा सकती है शादी? ये है बोनी कपूर का होने वाला दामाद
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर की 25 साल की बेटी जाह्नवी (Janhvi Kapoor) कपूर अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर की 25 साल की बेटी जाह्नवी (Janhvi Kapoor) कपूर अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती है. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में एक के बाद एक शानदार फिल्मे दी है. आज खुद के दम पर एक्ट्रेस ने बेशुमार दौलत कमा ली है. बता दे की एक्ट्रेस अपने फ़िल्मी करियर के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती है. बता दे की कुछ सालो से एक्टर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग हर जगह नजर आ रही है.

जैसा की आप जानते है एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर और मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी है. इस वजह से एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं.

बता दे की जाह्नवी और रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के रिश्ते के बारे में खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करण जौहर ने इस बात का जिक्र किया था। करण ने जान्हवी और सारा अली खान से कहा था कि एक समय था जब दोनों (सारा और जान्हवी) दो सगे भाईयों को डेट करती थीं। ये दोनों सगे भाई देश के गृह मंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर और वीर पहाड़िया हैं.

वही हाल ही में एक बार फिर जाह्नवी कपूर के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया मशहूर एक्टर अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आये। इस दौरान जाह्नवी के पिता बोनी कपूर शिखर के साथ उनके कंधे पर हाथ रखकर पैपराजी को पोज भी देते हुए नजर आ रहे है.


दरअसल इस पार्टी में बोनी कपूर पर्पल कलर के कुर्ता-पायजामा में थे और शिखर के साथ अनिल कपूर के बंगले के सामने तस्वीरों के लिए पोज देने पहुंचे। शिखर ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में थे. इस दौरान दोनों को काफी पसंद किया गया है.

आपको बता दे की यूजर्स अब इस रिश्ते को कन्फर्म मान रहे है. एक यूजर्स ने लिखा की अब पापा बोनी कपूर ने भी रिश्ते की मंजूरी दे दी है. दोनों जल्द शादी कर लो...वही दूसरे यूजर्स ने कहा की जब प्यार किया तो अपने रिश्ते को छिपा क्यों रहे हो.

आपको बता दे की शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी और शिखर ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। लेकिन एक बार कई समय से दोनों साथ नजर आ रहे है. ऐसे में दोनों की बढ़ती नजदीकियां देख लोग यही कह रहे है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है.

यही नहीं इसके अलावा शिखर भी जाह्नवी के साथ पिछले हफ्ते दिल्ली में एक स्टोर लॉन्च में शामिल हुए थे। एक वीडियो जिसमें ये दोनों इवेंट में एक शख्स से बात करते दिख रहे हैं, इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ। जाह्नवी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर शिखर ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया है।



Next Story