बॉलीवुड

इंटीमेट सीन के दौरान विनोद खन्ना हो गए थे बेकाबू, माधुरी दीक्षित की चूहे की तरह कुत्तर डाले थे होंठ

इंटीमेट सीन के दौरान विनोद खन्ना हो गए थे बेकाबू, माधुरी दीक्षित की चूहे की तरह कुत्तर डाले थे होंठ
x
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ फिल्म दयावान की शूटिंग करते वक्त विनोद माधुरी को किस (Kiss) करते वक्त बहक गए थे.

'दयावान' की चर्चा फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना पर फिल्माए गए अंतरंग दृश्यों को लेकर खूब होती है। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म "दयावान" की रिलीज को आज 33 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म विनोद खन्ना के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। ये वो वक्त था जब विनोद खन्ना अमेरिका से ओशो का आश्रम छोड़कर लौट आए थे और अच्छे रोल की तलाश में थे। फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया था। 'दयावान' में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित दोनों के अभिनय की खूब तारीफ हुई। सिनेमैटोग्राफर कमल बोस ने भी फिल्म में कमाल का कैमरा वर्क दिखाया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा मुनाफा कमाया लेकिन ये फिल्म फिरोज खान की बाकी फिल्मों से कमजोर रही। तो चलिए इस खास मौके पर आपको इस फिल्म के जुड़े कुछ रोचक किस्से बताते हैं।

कई बार फिल्म के अभिनेता अपने रोल में इतना डूब जाते थे कि वो इंटीमेट सीन के दौरान बेकाबू हो जाते थे। ऐसा ही एक वाक्या विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ फिल्म दयावान की शूटिंग करते वक्त भी हुआ था। दोनों फिल्म का सुपरहिट गाना आज फिर तुमपे प्यार आया है शूट कर रहे थे। उस दौरान विनोद माधुरी को किस (Kiss) करते वक्त बहक गए थे।

ऐसा कहा जाता है कि डायरेक्टर के कट बोलने पर भी विनोद रुके नहीं थे। यहां तक कि उन्होंने माधुरी के होंठ (Madhuri Vinod kissing scene) तक चबा लिए थे। माधुरी इन सीन्स को करते वक्त बहुत ही असहज महसूस कर रही थीं लेकिन विनोद ने इस सीन के लिए कई री-टेक ले डाले थे। एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि फिल्म में इस तरह के इंटीमेट सीन होंगे। हैरान करने वाली बात ये थी कि जब विनोद ने माधुरी के साथ इंटीमेट सीन शूट किया था उससे कुछ ही वक्त पहले वो अध्यात्म में ध्यान लगाकर लौटे थे। विनोद खन्ना ने उस वक्त अपना करियर छोड़ दिया था जब वो पीक पर थे। वो अपने बड़े से बंगले को छोड़कर अध्यात्म (Vinod Khanna Sanyasi) की तरफ चले गए।

विनोद ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि पैसा और फेम होने के बावजूद उन्हें अपने जीवन में कुछ कमी सी महसूस होती है। इसलिए वो सन्यास ले रहे हैं। विनोद ने अपना परिवार छोड़ अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम को अपना निवास स्थान बना लिया था। 1982 से 1987 तक वो वहीं रहे। उसके बाद साल 1988 में उन्होंने फिल्म दयावान साइन की और सुर्खियों में आ गए। रिपोर्ट्स की मानें तो विनोद के इस तरह के बेकाबू होने के बाद माधुरी ने उन्हें फटकार लगाई थी। एक्ट्रेस ने विनोद से दूरी बनाना बेहतर समझा था। यहां तक कि बाद में माधुरी को विनोद के साथ इंटीमेट सीन करने पर कई सालों तक अफसोस रहा था।

Next Story