
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- DPIFF अवॉर्ड 2024:...
DPIFF अवॉर्ड 2024: शाहरुख बेस्ट एक्टर, रानी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री; जवान को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला

मुंबई में मंगलवार की देर शाम दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स (DPIFF 2024) का आयोजन किया गया। इस साल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जवान फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। जबकि इसी फिल्म यानि 'जवान' को बेस्ट फिल्म का भी अवार्ड मिला। इसके अलावा फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे के लिए अभिनेत्री रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड 'एनिमल' फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को मिला है। बेस्ट क्रिटिक्स बेस्ड फिल्म का अवार्ड 12th फ़ेल को मिला। बॉबी देओल को बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल से सम्मानित किया गया, जबकि विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) के अवार्ड से नवाजा गया है।
मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुई DPIFF 2024 इवेंट में शाहरुख खान, नयनतारा, बॉबी देओल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, शाहिद कपूर, अदित्य रॉय कपूर, विक्रांत मैसी, एटली कुमार, रानी मुखर्जी समेत कई सेलेब्रिटी मौजूद रहें।
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2024 विनर लिस्ट (DPIFF 2024 Winner List)
- बेस्ट फिल्म- जवान
- बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान
- बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी
- बेस्ट डायरेक्टर- संदीप रेड्डी वांगा
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- ज्ञान शेखर वी.एस
- क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म- 12th फेल
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- विक्की कौशल
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस-करीना कपूर
- क्रिटिक्स बेस्ट डायरेक्टर- एटली कुमार
- बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- अनिल कपूर
- बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- डिंपल कपाड़िया
- बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल- जैन बॉबी देओल
- बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल- आयुष्मान खुराना
- बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमिक रोल- सान्या मल्होत्रा
- मोस्ट वर्सेटाइल एक्ट्रेस ऑफ द ईयर- नयनतारा
- मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर-विक्रांत मैसी
- मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस- अदा शर्मा
- फिल्म ऑफ द ईयर- सलार:पार्ट-1 सीजफायर
- बेस्ट इंटरनेशनल इंटरनेशनल फीचर- ओपेनहाइमर
- बेस्ट वेब सीरीज-फर्जी
- बेस्ट एक्टर इन वेब सीरीज- शाहिद कपूर
- बेस्ट एक्ट्रेस इन वेब सीरीज- सुष्मिता सेन
- क्रिटिक्स बेस्ट वेब सीरीज- द रेलवेमैन
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर इन वेब सीरीज- आदित्य रॉय कपूर
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस इन वेब सीरीज- करिश्मा तन्ना
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म- गुड मॉर्निंग
- बेस्ट लिरिक्स - जावेद अख्तर
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- अनिरुद्ध रविचंदर
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल-वरुण
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर फिमेल- शिल्पा राव
- आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री- के जे येसुदास
- आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन फिल्म इंडस्ट्री- मौसमी चटर्जी
- टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर- गुम है किसी के प्यार में
- बेस्ट एक्टर इन टेलीविजन सीरीज-नील भट्ट
- बेस्ट एक्ट्रेस इन टेलीविजन सीरीज- रुपाली गांगुली
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




