बॉलीवुड

Maine Pyar Kiya का काफी दिलचस्प किरदार 'खडूस सीमा' के बारे में क्या आप ये बाते जानते हैं

Maine Pyar Kiya का काफी दिलचस्प किरदार खडूस सीमा के बारे में क्या आप ये बाते जानते हैं
x
सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सीमा का रोल अभिनेत्री परवीन दस्तूर ने प्ले किया था।

बॉलीवुड के दिग्गज सलमान खान (Salman Khan) की मशहूर फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सीमा का रोल अदा करने वाली परवीन दस्तूर (Parveen Dastur) के बारे में आप क्या जानते हैं कि वो आज के समय कहां है और मौजूदा समय क्या कर रही है?



सलमान खान की सुपरहिट फिल्म' मैंने प्यार किया 'आज भी लोगों के जेहन में बसी हुई है। यह वही फिल्म है जिसने सलमान खान को रातों-रात एक बड़ा स्टार बना दिया था। वही इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री भाग्यश्री (Actress Bhagyashree) को भी बेइंतहा कामयाबी मिली। इस फिल्म में नेगेटिव रोल में मोहनीश बहल को चुना गया था लेकिन क्या आपको इसी फिल्म का एक कैरेक्टर सीमा याद है। इस फिल्म में ये वही किरदार थी जिसने प्रेम यानी सलमान खान पर डोरे डालने का एक मौका भी हाथ से ना जाने दिया।



एक जमाने की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सीमा का रोल अभिनेत्री परवीन दस्तूर ने प्ले किया था। इस फिल्म में परवीन का बेहद खास रोल नहीं था लेकिन छोटे से ही रोल में दर्शकों के दिल में अलग छाप छोड़ने में कामयाब रही। फिल्म में परवीन यानी सीमा, मोहनीश बहल (Mohnish Behl) की बहन का रोल निभाया था, जोकि प्रेम चौधरी यानी फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान (Actor salman khan) से शादी करने की चाह रखती थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म से पापुलैरिटी पाने के बाद ये अभिनेत्री फिल्मी दुनिया से कहां गायब हो गई और मौजूदा समय में वह क्या कर रही है?

परवीन दस्तूर सूरज बड़जात्या की फिल्म मैने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) से ही फिल्मी जगत में कदम रखा था हालांकि इसके ठीक बाद अभिनेत्री ने 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल के झरोखे' में भी दिखाई पड़ी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box office) पर फ्लॉप रही और इसी फिल्म के साथ ही परवीन ने अपने बॉलीवुड का करियर भी खत्म कर लिया था।



अभिनेत्री परवीन ने शाहरुख साइरस ईरानी (Shahrukh Cyrus Irani) से शादी कर ली थी। जोकि पेशे से एक थिएटर आर्टिस्ट (Theater artist) है और उनकी दो बेटियां भी है। परवीन दस्तूर एक्टिंग के अलावा और हेयर स्टाइलिस्ट (Hair stylists) के रूप में भी जानी जाती है। उन्होंने कई बड़ी हस्तियों को अपनी सर्विसेस दी है हालांकि एक समय बाद इस अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया से काफी दूरियां बना ली है।

Next Story