बॉलीवुड

Jawan song Chaleya release: रिलीज हुआ JAWAN का दूसरा गाना 'चलेया', फैंस को भाई शाहरुख खान- नयनतारा की रोमांटिक केमिस्ट्री; देखें सांग

Aaryan Puneet Dwivedi
14 Aug 2023 12:02 PM IST
Updated: 2023-08-14 06:34:37
Chaleya Teri Aur- Jawan
x

Chaleya Teri Aur- Jawan

Chaleya Teri Aur- Jawan : जिंदा बंदा (Zinda Banda) के बाद, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का अगला गाना 'चलेया तेरी ओर' आज सोमवार 14 अगस्त को रिलीज हो गया है.

Chaleya Teri Aur- Jawan : जिंदा बंदा (Zinda Banda) के बाद, एटली कुमार की फिल्म 'जवान' का अगला गाना 'चलेया तेरी ओर' सोमवार 14 अगस्त को रिलीज होगया है. यह एक रोमांटिक गीत है, जिसमें शाहरुख खान और नयनतारा की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं. चलेया 11:45 बजे रिलीज किया गया है.

एसआरके ने जवान फिल्म के दूसरे गाने 'चलेया' का एक झलक सोशल मीडिया में शेयर किया, जो सोमवार को जारी होगा. उन्होंने तेलुगु और तमिल वर्जन को भी पोस्ट किया, जिसका टाइटल 'चलोना' और 'हैयोदा' है.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने शनिवार को एक टीज़र पोस्ट किया था, उन्होंने रविवार को गाने का 20 सेकंड का लुक साझा किया था. इसमें शाहरुख और नयनतारा एक चौराहे पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्यार तुम्हारे दिल तक का रास्ता खोज लेगा... चलेया तेरी और... #चलेया, #हैयोदा और #चलोना गाना कल होगा! #जवान 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज होगी."

अरिजीत सिंह-शिल्पा राव ने दी है 'चलेया तेरी ओर' को आवाज

अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने जवान के गाने ‘चलेया रे’ को आवाज दी है, जिसमें शाहरुख खान एटली कुमार के निर्देशन में नयनतारा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. टीज़र में ‘इश्क में दिल बना है, इश्क में दिल फना है’ की लाइन है, जिसमें शाहरुख खान और नयनतारा काफी रोमांटिक दिख रहें हैं. बॉलीवुड के बादशाह अपनी सफेद और काले रंग की प्रिंटेड शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं, जबकि नयनतारा अपनी सफेद और लाल रंग के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक अन्य दृश्य में, वे मैचिंग ऑरेंज आउटफिट पहने हुए हैं.

7 सितंबर को रिलीज होगी जवान

इसके पहले जवान का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज किया गया था. जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस सांग में शाहरुख खान एक हजार से अधिक लड़कियों के साथ डांस कर रहें हैं. इस गाने ने सोशल मीडिया में धूम मचा दी है. शाहरुख खान की 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है, जो रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी है. जवान पैन इंडिया फिल्म है, जो 7 सितंबर को देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं, जबकि दीपिका पादुकोण, विजय थालपति और संजय दत्त का केमियो बताया जा रहा है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story