
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Boycott Liger: एक्टर...
Boycott Liger: एक्टर Vijay Deverkonda ने क्या कर दिया कि लोग लाइगर को बॉयकॉट करने लगे

Why Boycott Liger: भारत में Boycott ट्रेंड बॉलीवुड फिल्मों के लिए भारी पड़ रहा है, ऊपर से फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स गुस्साई पब्लिक को अपने बयान देकर और भी गुस्सा दिला रहे हैं. #BoycottLiger ट्विटर में ट्रेंड हो रहा है। अब लोग करण जोहर के प्रोडक्शन हॉउस में बनी एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) की फिल्म 'लाइगर को बॉयकॉट कर रहे हैं.
इससे पहले #BoycottLalsinghchaddha #BoycottRakshabandhan #BoycottBrahmastra #BoycottVikramVedha #BoycottPathaan #BoycottTiger3 जैसे हैशटैग ट्रेंड हो चुके हैं. अब यह पता लगाने की जरूरत है कि लोग अब #BoycottLiger क्यों कर रहे हैं?
विजय देवरकोंडा ने क्या कर दिया?
What Did Vijay Deverkonda Said: Twitter में #BoycottLiger के कई कारण हैं. पहला यह फिल्म करण जोहर के प्रोडक्शन हॉउस में बनी है, दूसरा मिडिया से बात-चीत करने के दौरान विजय देवरकोंडा का टेबल में पैर रखना, तीसरा अनन्या पांडे का ड्रग्स केस में नाम आना. और लाइगर के बहिष्कार होने के पीछे सबसे बड़ी वजह विजय देवरकोंडा का Boycott ट्रेंड और आमिर की लाल सिंह चड्ढा की तारीफ करना है।
लाइगर का बॉयकॉट क्यों हो रहा
Why Boycott Liger: दरअसल विजय देवरकोंडा ने ट्वीट करते हुए कहा है कई 'पता नहीं लोग फिल्मों का बॉयकॉट क्यों कर रहे हैं? ये लोग बस भीड़ का हिस्सा बनने के लिए ऐसा कर रहे हैं. 'मुझे लगता है कि फिल्म के सेट में एक्टर, डायरेक्टर, एक्ट्रेस के अलावा भी दूसरे अहम किरदार होते हैं. एक फिल्म पर दो सौ लोग काम करते हैं, हम सब उस स्टाफ का मेंबर होते हैं. फ़िल्में लोगों को रोजगार देती हैं, कई लोगों के जीने का माध्यम होती हैं. जन आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा बनाई तो उनका नाम फिल्म में स्टार के तौर पर होता है, लेकिन उस फिल्म में दो हज़ार से तीन हज़ार परिवार जुड़े होते हैं. जब आप एक फिल्म को बॉयकॉट करते हैं तो आप केवल आमिर खान पर फर्क नहीं डालते, आप उन हज़ारों परिवारों को प्रभावित करते हैं वो रोजगार का माध्यम खो देते हैं.'
इसी बात से लोग नाराज हो गए और अब पब्लिक की चपेट में विजय देवरकोंडा और उनकी फिल्म लाइगर भी आ गई.
लाइगर कब रिलीज होगी
Liger Release Date: विजय केवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है. लेकिन #BoycottLiger ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है.




